लाइव न्यूज़ :

Ira Khan: कपड़ों को लेकर बर्थडे पर ट्रोल हुईं आमिर की बेटी इरा खान, तो सोना महापत्रा ने ट्रोलर्स को लगाई लताड़, कहा- उसको.....

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 10, 2022 16:20 IST

जो लोग इरा खान के जन्मदिन के मौके पर उनके कपड़ों पर सवाल उठा रहे थे उन्हें सोना महापात्रा ने लताड़ लगाते हुए कहा कि उसको (इरा खान) अपने पिता और आपकी मंजूरी की जरूरत नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देबर्थडे पर कपड़ों को लेकर ट्रोल हुई थीं आमिर खान की बेटीअपने जन्मदिन पर बिकनी पहने काटती नजर आईं थी बर्थडे केक

मुंबई: बॉलीवुड के सुपर स्टार आमिर खान की बेटी इरा खान अपने बर्थडे आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुईं। इरान खान अपने जन्मदिन पर बिकनी पहनकर केक काटते हुए नजर आईं थी। जिसके बाद उन्हें और आमिर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। अब इस मामले में इरा खान को बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्रा का समर्थन मिला है। 

जो लोग इरा खान के जन्मदिन के मौके पर उनके कपड़ों पर सवाल उठा रहे थे उन्हें सोना महापात्रा ने लताड़ लगाते हुए कहा कि उसको (इरा खान) अपने पिता और आपकी मंजूरी की जरूरत नहीं है। इस संबंध में उन्होंने इंस्टाग्राम में लिखा, इरा खान की पसंद की पोशाक पर नाराजगी जताने वाले या इसे आमिर खान ने क्या कहा, क्या किया या क्या नहीं, ऐसे लोग कृपया ध्यान दें, वह 25 वर्ष की है। एक स्वतंत्र सोच वाली, वयस्क महिला हैं। वह अपनी पसंद से रह रही हैं। उसे इसके लिए पिता या आपकी स्वीकृति की जरूरत नहीं है। 

दरअसल, बीते रविवार को इरा का 25वां बर्थडे था। इसी दिन उनकी बिकिनी में बर्थडे केक काटते हुए एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई थी, जिसे उन्होंने अपने इंस्टा में शेयर किया था। बर्थडे की तस्वीरों में बहुत से यूजर्स को इरा का लुक नहीं पसंद आया। इसी के चलते उन्हें और उनके साथ आमिर खान को भी ट्रोल किया गया।

टॅग्स :इरा खानसोना महापात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMumbai Lok Sabha Elections 2024: बॉलीवुड में जश्न-ए-लोकतंत्र!, अक्षय कुमार, फरहान अख्तर, राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर ने डाले वोट, देखें फोटो

बॉलीवुड चुस्कीऐश्वर्या राय को लेकर राहुल गांधी पर भड़कीं सोना महापात्रा, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

बॉलीवुड चुस्कीआयरा खान और नुपुर शिखरे ने बॉडी पर बनवाया यूनिक टैटू, हनीमून फोटोज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीIra Khan और Nupur Shikhare की Love Story जानिए कहां हुई थी पहली मुलाकात

बॉलीवुड चुस्कीआमिर खान ने की बेटी की शादी की तारीख की घोषणा, कहा- "मैं उस दिन बहुत रोने वाला हूं"

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार