लाइव न्यूज़ :

ऐश्वर्या राय को लेकर राहुल गांधी पर भड़कीं सोना महापात्रा, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

By रुस्तम राणा | Updated: February 22, 2024 16:13 IST

इस मुद्दे को लेकर बॉलीवुड की मशहूर गायिका सोना महापात्रा ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कांग्रेस नेता द्वारा फिल्म अदाकारा के नाम का इस्तेमाल करने पर निराशा व्यक्त की।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड की मशहूर गायिका सोना महापात्रा ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लियापूछा- राजनेताओं द्वारा अपने भाषणों में महिलाओं को अपमानित करने का क्या मतलब है?उन्होंने कहा, प्रिय राहुल गांधी, अतीत में आपकी मां, बहन को इसी तरह अपमानित किया है और आपको बेहतर पता होना चाहिए?

मुंबई: अपने सियासी भाषणों में राहुल गांधी द्वारा बार-बार ऐश्वर्या राय बच्चन के नाम का इस्तेमाल करने से विवाद खड़ा हो गया है। इस मुद्दे को लेकर बॉलीवुड की मशहूर गायिका सोना महापात्रा ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कांग्रेस नेता द्वारा फिल्म अदाकारा के नाम का इस्तेमाल करने पर निराशा व्यक्त की है। हालांकि बच्चन परिवार की बहू ने अभी तक राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ कटाक्ष में उनके नाम का उल्लेख करने पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

सोना महापात्रा ने ऐश्वर्या के समर्थन में ट्वीट्स की एक श्रृंखला पोस्ट करने के लिए माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स का सहारा लिया। सोना महापात्रा ने बुधवार को ट्वीट किया, ''सेक्सिस्ट परिदृश्य में कुछ लाभ पाने के लिए राजनेताओं द्वारा अपने भाषणों में महिलाओं को अपमानित करने का क्या मतलब है? प्रिय राहुल गांधी, निश्चित रूप से किसी ने अतीत में आपकी मां (सोनिया गांधी), बहन (प्रियंका गांधी) को इसी तरह अपमानित किया है और आपको बेहतर पता होना चाहिए? साथ ही ऐश्वर्या राय बहुत ही खूबसूरत डांस करती हैं।"

एक अन्य ट्वीट में, सोना महापात्रा ने एक एक्स यूजर की भी क्लास लगाई, जिसने लिखा, “एक वैश्या की तरह नाचना खूबसूरत है??? भगवान का शुक्र है कि उसने (ऐश्वर्या राय) ओडिसी का प्रयास नहीं किया... उमराव जान तथाकथित नृत्य के बारे में बहुत कुछ कहती है। यहां तक कि विद्या बालन ने भी ओडिसी को दरबारी नृत्य के रूप में चित्रित करने की हिम्मत नहीं की। उन्होंने सिर्फ एक ओडिसी नर्तक की भूमिका निभाई थी।"

सोना महापात्रा ने जवाब में लिखा, "'एक वैश्या की तरह नाचना' वास्तव में आपकी प्रशंसा है मूर्ख अनपढ़... आम्रपाली, बरनी, पुरसती से लेकर उमराव जान तक, भारतीय इतिहास की तवायफें अपनी कला, भाषाओं और कविता, प्रदर्शन कलाओं और कलात्मकता के लिए पूजनीय थीं।"

मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि उन्होंने पिछले महीने अयोध्या में राम मंदिर प्रतिष्ठापन में अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और बड़े बिजनेसमैन जैसे लोगों को देखा, लेकिन गरीब, मजदूर और किसान कहीं नजर नहीं आए।

टॅग्स :सोना महापात्राराहुल गांधीऐश्वर्या राय बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?