लाइव न्यूज़ :

सलमान खान को हुई जेल पर इस अभिनेत्री ने कुछ इस अंदाज में जताई खुशी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 6, 2018 14:44 IST

सोफिया सलमान खान ने सोशल मीडिया पर सलमान के जेल जाने पर खुशी जताई है।

Open in App

मुंबई, 6 अप्रैल: भारतीय मूल की ब्रिटेश नागरिक और अभिनेत्री सोफिया हयात अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर से वह सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल सोफिया सलमान खान ने सोशल मीडिया पर सलमान के जेल जाने पर खुशी जताई है।

सोफिया  ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो और पोस्ट शेयर करते हुए अपनी खुशी जताई है। सोफिया हयात ने इस्टाग्राम पर एक लंबी सी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि मुझे बहुत खुशी है कि जो काम सलमान ने किया उसके लिए उन्हें जेल जाना पड़ा। धरती के लिए जानवरों का होना बहुत जरूरी हैं और सलमान ने जो किया वो बहुत गलत किया, उन्होंने सिर्फ अपने बारे में सोचा।

 बहुत से बच्चे सलमान को फॉलो करते हैं इसीलिए युवा लोगों के प्रति उनकी जिम्मेदारी बनती है। वह ऐसे काम करके दुनिया को क्या दिखाना चाहते हैं। युवाओं को क्या शिक्षा दे रहे हैं कि कानून तोड़ना और जानवरों को मारना फिर खुद को बचाना सही है सिर्फ इसलिए क्योंकि वह एक सिलेब्रिटी हैं?इतना ही नहीं उन्होंने लिखा कि किसी पश्चिमी देश में सलमान को ड्रिंक एंड ड्राइविंग करते हुए किसी को मारने के लिए बेहद अपमानित किया जाता।

 इसके बाद वह अपने कामों की भरपाई करने के लिए खुद को परोपकारी व्यक्ति दिखाने की कोशिश करते हैं। आज, भारत ने दिखा दिया कि आप चाहे जो भी हों, गलत काम करने पर कानून से नहीं बच सकते। मैंने बहुत से युवा लोगों से सुना है कि कैसे लोग अपराधियों की शिकायत पुलिस से करने में डरते हैं क्योंकि वह टीवी में देखते हैं कि पावरफुल लोग पुलिस, जज और वकीलों को पैसा देकर बच निकलते हैं।

सोफिया ने ये भी लिखा है कि आज, हिंदुस्तान मजबूती से खड़ा हो सकता है और दुनिया को गर्व से अपना सिर उठा कर बता सकता है कि भारत में न्याय होता है। आज गरीब लोगों को यह उम्मीद जागी है कि वह उन लोगों के खिलाफ न्याय के लिए लड़ सकते हैं जो कानून का मजाक उड़ाते हैं। आज मैं कह सकती हूं, हिंदुस्तान जिंदाबाद। ऐसा पहली बार नहीं है जब सोफिया ने इस तरह से बयान देकर सुर्खियां बटोरी हों इससे पहले भी वह विवादित बयान दे चुकी हैं। सोफिया ने भारत और ब्रिटिश सिनेमा में कुछ भूमिकाएं निभाईं है और ये बिग बॉस 7 की भी कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। 

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया