लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर उड़ी लता मंगेशकर ने निधन की खबर, परिवार ने बयान में कहा- ठीक हैं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 15, 2019 08:14 IST

सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाह तेजी से उड़ी की अब लता जी अपने फैंस को छोड़कर चली गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलता मंगेशकर इन दिनों बिमार चल रही हैं, जिस कारण से वह अस्पताल में भर्ती हैंलता के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना उनके फैंस कर रहे हैं

 सुर कोकिला लता मंगेशकर की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें सोमवार तड़के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। रविवार देर रात 2 बजे लता जी को सांस लेने की तकलीफ हुई थी।दिग्गज गायिका लता मंगेशकर के स्वास्थ्य में अब सुधार के संकेत दिख रहे हैं लेकिन उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में वक्त लगेगा। लेकिन गुरुवार शाम एक अफवाह सोशल मीडिया पर उड़ी कि लता मंगेशकर नहीं रहीं।

सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाह तेजी से उड़ी की अब लता जी अपने  फैंस को छोड़कर चली गई हैं। उनके तरह तरह के ट्वीट उनके निधन को लेकर किए जाने लगे। लेकिन इसके बाद उनके परिवार की ओर से बयान आया कि वह पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।

 उनकी टीम की ओर से यह बयान आया है कि लता मंगेशकर की हालात अब स्थिर है और लोग किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान ना दें। टीम की ओर से यह भी कहा गया है कि किसी तरह के अफवाहों पर प्रतिक्रिया भी ना दें और लता दीदी की लंबी उम्र की कामना करें। 

फिल्म निर्देशक मधुर भंडाकर ने भी लता मंगेशकर की हालत को स्‍थ‌िर बताते हुए अफवाह ना फैलाने के लिए कहा

90 वर्षीय लता मंगेशकर को सोमवार तड़के ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर पतित समधानी उनका उपचार कर रहे हैं। अस्पताल से जुड़े एक सूत्र ने बताया,‘‘उनकी तबियत में मामूली सुधार हुआ है लेकिन हालत गंभीर है। ऐसे में लता के ठीक होने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स जमकर दुआएं कर रहे हैं।

लता की पीआर टीम ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि उनकी हालत ‘स्थिर’ है। बयान में कहा गया,‘‘ उनके पैरामीटर्स अच्छे हैं। सच कहें तो उन्होंने बहुत ही अच्छी लड़ाई लड़ी और वह उबर रही हैं। एक गायिका होने की वजह से उनके फेफड़ों की क्षमता मददगार रही है। वह सच में एक योद्धा हैं।

जब लता जी को अस्पताल से छुट्टी मिलेगी और वह घर वापस आएंगी तो हम सब को इसकी जानकारी देंगे। (हम) अनुरोध करते हैं कि हम फिलहाल उनके परिवार को वह दें जिसका वह हकदार है।’’ हिंदी, क्षेत्रीय और विदेशी भाषाओं में हजारों गीतों को अपनी आवाज दे चुकीं लता मंगेशकर ने इस वर्ष अपना आखिरी गीत ‘‘सौगंध मुझे इस मिट्टी की’’ रिकॉर्ड किया था जो 30 मार्च को रिलीज हुआ था। उन्हें 2001 में सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया था।

टॅग्स :लता मंगेशकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी के नौवीं कक्षा के बच्चे पढ़ेंगे, लता मंगेशकर के जीवन संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया