लाइव न्यूज़ :

श्रीदेवी के निधन पर फिल्मस्टार, क्रिकेटर, नेताओं और फैंस ने ऐसे किया याद

By भारती द्विवेदी | Updated: February 25, 2018 12:20 IST

54 साल की उम्र में श्रीदेवी का इस तरह दुनिया को अलविदा कहना लोगों को चौंका गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 25 फरवरी: बॉलीवुड की लीजेंड्री अभिनेत्री श्रीदेवी ने शनिवार (24 फरवरी) को दुनिया को अलविदा कह दिया। श्रीदेवी अपनी आखिरी पल में दुबई में थीं, जहां वो एक फैमिली फंक्शन अटेंड करने के लिए गई थीं। 25 जनवरी की सुबह जब भारत में लोगों ने आंंखें खोली तो सबने इस मनहूस खबर को जाना। 54 साल की उम्र में श्रीदेवी का इस तरह दुनिया को अलविदा कहना लोगों को चौंका गया है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि जो चेहरा एक दिन पहले ऐसे मुस्कुराते हुए लोगों से मिल रहा है वो अब नहीं रहा है। ट्विटर ट्रेंड हो या फेसबुक या गूगल श्रीदेवी का नाम, श्रीदेवी की फिल्में ट्रेंड कर रही है। क्या दिग्गज, क्या आम लोग, सबने इस वेटरन एक्ट्रेस को अपने तरीके से श्रद्धांजलि दे रहे हैं और याद कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं किसने क्या कहा। 

अमिताभ बच्चन को पहले से हो गया था श्रीदेवी की मौत का अहसास? ट्वीट हुआ वायरल

LIVE: दुबई में हुआ श्रीदेवी का निधन, 2 बजे मुंबई पहुंचेगा अभिनेत्री का पार्थिव शरीर

बॉलीवुड कैसे कर रहा है याद 

फिल्म सदमा में श्रीदेवी के साथ काम कर चुके साउथ सुपरस्टार कमल हासन ने श्रीदेवी को याद करते हुए लिखा है- 'मैंने श्रीदेवी को एक टीनएजर से शालीन महिला बनते देखा है। उनके स्टारडम को वो डिजर्व करती थीं। उनके साथ बिताए हुए खुशी के पल मुझे याद आते हैं, जब उनसे पिछली बार मिला था, वो भी। सदमा की लोरियां मुझे डरायेंगी। हमें वो हमेशा याद आएगी।'

साउथ के भगवान कह जाने वाले सुपरस्टार रजनीकांत ने श्रीदेवी की मौत पर कहा है कि वो शॉक्ड हैं। मैंने अपनी एक अच्छी दोस्त को खो दिया है। वहीं इंडस्ट्री ने एक लीजेंड को। 

फिल्म सदमा के निर्माता अशोक पंडित ने श्रीदेवी को याद करते हुए कहा है, 'वो जो भी फिल्में करती थीं। उनमें उनका प्रदर्शन बेजोड़ होता था। इस दुख के घड़ी में मैं उनकी फैमिली के साथ हूं। पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री इस खबर से सदमे में है।'

अक्षय कुमार ने कहा है कि वो शॉक्ड हैं और उनके पास शब्द नहीं है। वो कईयों के लिए सपना थीं। मैंने उन लकी लोगों में से हूं जिन्होंने उनके साथ स्क्रीन शेयर किया है।

अनुपम खेर ने श्रीदेवी के साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है- 'मैं हमेशा इस तरह श्रीदेवी को याद करना चाहूंगा। जिंदादिल, वाइब्रेंट, ब्रिलियंट, खूबसूरत।'

नेताओं ने क्या कहा

महामहिम राष्ट्रपति कोविंद की ओर से भी श्रीदेवी की मौत पर दुख जताया गया है। ट्वीट करके लिखा गया है, 'फिल्म स्टार श्रीदेवी के बारे में सुनने कर चौंक गए हैं हम, उन्होंने लाखों प्रशंसकों के दिल में दर्द छोड़ दिया है, मूंद्राम पराई, लम्हे और अंग्रेजी विंग्लिश जैसे फिल्मों में उनके प्रदर्शन अन्य अभिनेताओं के लिए प्रेरणा रहे। अपने परिवार और करीबी सहयोगियों के लिए मेरी संवेदना।'

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से भी श्रीदेवी के निधन पर दुख जाहिर करते हुए ट्वीट किया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से किए गए इस ट्वीट में लिखा, 'प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी के असमय और अचानक निधन से दुखी हूं। लंबे करियर में उन्होंने अलग-अलग तरह के यादगार रोल निभाए। मैं इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने श्रीदेवी की मौत पर दुखद जाहिर करते हुए लिखा है- 'भारत की पंसदीदा अभिनेत्री श्रीदेवी की हुई अचानक मौत के बारे में सुनकर शॉक्ड हूं। वो एक अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली और बहुमुखी अभिनेत्री थीं। उनके परिवार के लिए मेरी संवेदनाएं हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने भी श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है, 'उनका इस तरह जाना बेहद दुखद है। उनकी यादगार परफॉर्मेंस के जरिए वो हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी।'

केंद्रीय कोयला और रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "बहुमुखी अभिनेत्री श्रीदेवी के असामयिक निधन से अत्यधिक दुख हुआ। हिंदी सिनेमा में उनका योगदान अद्भुत है जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के लिए मेरी संवेदनाएं।"

 

क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने क्या कहा

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, 'मैं इस दुख को शब्दों में बयां नहीं कर सका। हम उन्हें देखते हुए बड़े हुए हैं। अब ये यकीन कर पाना मुश्किल है कि वह इस दुनिया में नहीं हैं। मेरी शोक संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।'  

वहीं वीरेंद्र सहवाग ने श्रीदेवी के निधन पर ट्वीट किया, 'श्रीदेवी जी के निधन पर सदमे में हूं, उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं हैं। ओम शान्ति!'

आर अश्विनी ने लिखा है कि श्रीदेवी नहीं रहीं। इस बात पर यकीन करना काफी मुश्किल हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस ने कैसे किया याद

जमशेदपुर की प्रियंका ओम जो कि तंजानिया में रहती हैं और लेखिका हैं। प्रियंका ने श्रीदेवी की फिल्म चांदनी का गाना 'लगी आज सवान की फिर वो लड़ी है' के जरिए उन्हें याद कर रही  हैं।

इंडियन पुलिस सर्विस के लिए काम करने वाले ध्रुव गुप्त ने श्रीदेवी को अपने जवानी के दिन का क्रश बताते हुए उनकी फिल्मों का जिक्र किया है, जिसे उन्होंने कई बार देखी हैं।

मुंबई में रहने वाली रश्मिी रविजा जो कि पेश से लेखिका हैं। उन्होंने लिखा है कि जिस वक्त उन किशोरियों को अपनी माँ की सबसे ज्यादा जरूरत थी, नियति के क्रूर हाथों ने माँ को छीन लिया। 

राजेंद्र भारतीय लिखते हैं कि जो करोड़ों दिलों पर राज करती थी, खुद उसका दिल उसे दगा दे गया।

देखें श्रीदेवी का आखिरी वीडियो

टॅग्स :श्रीदेवीबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?