लाइव न्यूज़ :

Snake Venom Case: जेल से बाहर निकले एल्विश यादव, कोर्ट ने दी जमानत

By अंजली चौहान | Updated: March 22, 2024 16:58 IST

एल्विश यादव को कोर्ट से जमानत मिल गई है जिससे उनके फैन्स काफी खुश है।

Open in App

नोएडा:बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव को नोएडा कोर्ट से जमानत मिल गई है। शुक्रवार को कोर्ट में पेशी के दौरान उन्हें पांच दिनों के बाद जेल से जमानत मिल गई है। कोर्ट ने एल्विश को 50,000 रुपये की दो जमानत राशि पर जमानत दे दी है। सुनवाई गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय में की गई। 

गौरतलब है कि वह पिछले 5 दिनों से गौतमबुद्ध नगर लुक्सर जेल में बंद थे। 17 मार्च को, एल्विश को पांच अन्य लोगों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और सभी पर वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 120 ए (आपराधिक साजिश) के तहत आरोप लगाए गए। एल्विश को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, नोएडा पुलिस ने एल्विश के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और वन्य जीव संरक्षण के तहत मामला दर्ज किया था जिसके कारण उन्हें जेल जाना पड़ा। 

एल्विश यादव के जेल से बाहर आने के बाद उनके सपोर्ट्स काफी खुश है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई फैन्स ने एल्विश के बाहर आने पर खुशी जाहिर की है। 

बता दें कि पिछले साल पीपल फॉर एनिमल्स (पीएफए) संगठन की शिकायत के आधार पर नोएडा पुलिस ने सेक्टर 51 स्थित एक बैंक्वेट हॉल पर छापा मारा था और पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। पीएफए ने अपनी एफआईआर में एल्विश का नाम लिया और उन पर रेव पार्टियों का आयोजन करने का आरोप लगाया, जिसमें वे विदेशियों को आमंत्रित करते हैं और जहरीले सांपों की व्यवस्था करते हैं।

एल्विश यादव पर नोएडा पुलिस ने 29 एनडीपीएस एक्ट लगाया था। 29 एनडीपीएस एक्ट तब लगाया जाता है जब कोई नशे से जुड़ी साजिश जैसे नशे की खरीद-फरोख्त में शामिल होता है। इस अधिनियम के तहत दर्ज आरोपियों को आसानी से जमानत नहीं मिलती है।

बता दें कि छापेमारी के दौरान नौ जहरीले सांप बरामद किए गए। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत सांप की विष ग्रंथियां निकालना दंडनीय अपराध है और दोषी को सात साल की जेल हो सकती है।

एल्विश यादव एक लोकप्रिय सोशल मीडिया पर्सनालिटी हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब वीडियो से खूब नाम कमाया है। एल्विश  दर्शकों के बीच काफी फेमस हैं। उन्हें बिग बॉस ओटीटी 2 से ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली जब वह विनर बनकर उभरें। 

टॅग्स :एल्विश यादवNoida Policeबिग बॉसयू ट्यूबGautam Buddha Nagar
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसर्प विष मामला: 2.5 साल उत्पीड़न की भरपाई क्या?, एल्विश यादव का सवाल?

क्राइम अलर्टकुवैत में रह रही मां को बेटी का आखिरी मैसेज, बोली- 'मम्मी आई लव यू' , फिर यूट्यूबर ने कर ली आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

ज़रा हटकेWATCH: पॉपुलर यूट्यूबर आईशोस्पीड​​ ने अफ्रीका टूर के दौरान चीते के साथ लगाई रेस, हैरान करने वाला रहा परिणाम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?