लाइव न्यूज़ :

थलाइवी की स्क्रीनिंग में कंगना रनौत संग दिखी स्मृति ईरानी, अभिनेत्री ने स्मृति को कहा रियल लाइफ थलाइवी

By वैशाली कुमारी | Updated: September 10, 2021 11:38 IST

कंगना रनोट ने इंस्टाग्राम पर अपने स्क्रीनिंग के लिए स्मृति ईरानी के साथ की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें रियल लाइफ थलाइवी बताया।

Open in App
ठळक मुद्देमशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'थलाइवी' तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता के जीवन पर आधारित है यह फिल्म 10 सितंबर को उन राज्यों और शहरों के सिनेमाघरों में रिलीज होगा जहां सिनेमाघर खुले हैं

कंगना रनौत की आने वाली फिल्म थलाइवी इस शुक्रवार को रिलीज हो जाएगी। इससे पहले गुरुवार को कंगना रनौत ने राजनेताओं के लिए अपने फिल्म थलाइवी की स्पेशल स्क्रीनिंग की। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी मौजूद रही। कंगना रनोट ने इंस्टाग्राम पर अपने स्क्रीनिंग के लिए स्मृति ईरानी के साथ की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें रियल लाइफ थलाइवी बताया। स्मृति ईरानी और कंगना रनौत दोनों ही इस तस्वीर में खूबसूरत लग रहे हैं।

कंगना अपनी फिल्म की प्रमोशन के लिए गुरुवार को नई दिल्ली में थी। वहां पर राजनेताओं के सामने उन्होंने अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग की इसी बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी मौजूद थीं। कंगना ने उनके साथ अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि दोनों कितनी खूबसूरत लग रही हैं। कंगना ने लाल और हरे रंग का प्रिंटेड फ्लोरल ब्लाउज़ और भारी झुमके, सुपर ग्लैम मेकअप लुक और छोटे बालों के साथ गहरे भूरे रंग की प्रिंटेड साड़ी पहनी थी। इस दौरान कंगना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। कंगना की यह फिल्म पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी लेकिन इसकी रिलीज को टाल दिया गया और अब यह 10 सितंबर को देशभर में रिलीज की जाएगी।

मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'थलाइवी' तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में कंगना जयललिता की भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म 10 सितंबर को उन राज्यों और शहरों के सिनेमाघरों में रिलीज होगा जहां सिनेमाघर खुले हैं। हालांकि महाराष्ट्र में कोरोना महामारी की वजह से सिनेमा हॉल बंद है। राज्य में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सरकार और प्रशासन ने यह फैसला लिया गया है।

टॅग्स :कंगना रनौतस्मृति ईरानीJ Jayalalithaaबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!