लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: 'द कश्मीर फाइल्स' की स्क्रीनिंग के दौरान लगे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, सिनेमाहॉल से सामने आया वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 19, 2022 16:18 IST

तेलंगाना के आदिलाबाद जिले के एक सिनेमाहॉल का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि फिल्म द कश्मीर फाइल्स की स्क्रीनिंग के दौरान 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगने के बाद मारपीट हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जोकि तेलंगाना के आदिलाबाद जिले का है।यहां फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगे। सिनेमाघर में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगने के बाद यहां स्थिति काफी बिगड़ गई।

हैदाराबाद: फिल्म डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स रिलीज होने के बाद से लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। यही नहीं, 11 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर बॉलीवुड भी दो गुटों में बंट गया है। वहीं, सोशल मीडिया पर फिल्म को देख चुके लोग अपनी राय रख रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जोकि तेलंगाना के एक सिनेमाघर का है, जहां फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगे। 

वहीं, सिनेमाघर में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगने के बाद यहां स्थिति काफी बिगड़ गई। यही नहीं, वीडियो में देखा जा सकता है कि हॉल के अंदर नारे लगने की वजह से मारपीट भी हुई। जानकारी के अनुसार, ये वीडियो तेलंगाना के आदिलाबाद जिले के सिनेमाघर का है। बताया जा रहा है कि सिनेमाहॉल में दो बदमाशों ने फिल्म के दौरान माहौल खराब करने की कोशिश की थी। इस दौरान उन दोनों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए, जिसके कारण वहां मौजूद भीड़ भड़क गई और फिर भीड़ ने उन दोनों पिटाई कर दी। 

बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई और दोनों फरार हैं। गौरतलब है कि फिल्म में अनुपम खेर के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी समेत प्रकाश बेलावड़ी, दर्शन कुमार, भाषा सुंबली, पुनीत जैसे कलाकार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बता दें कि विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म द कश्मीर फाइल्स जम्मू-कश्मीर में 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार और घाटी से उनके दर्दनाक पलायन पर आधारित है। 

टॅग्स :द कश्मीर फाइल्सतेलंगानाVivek Ranjan Agnihotriअनुपम खेर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?