लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ पर फेंके गए जूते-चप्पल, 'बड़े मियां छोटे मियां' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे थे दोनों अभिनेता, देखें वीडियो

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: February 27, 2024 13:41 IST

Bade Miyan Chote Miyan Event: भीड़ को अनियंत्रित होता देख अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने लोगों को शांत करने की कोशिश भी की। हालांकि चीजें अचानक बिगड़ गईं जब प्रशंसकों ने चप्पल फेंकना शुरू कर दिया और 'अक्षय कुमार मुर्दाबाद' के नारे लगाने शुरू कर दिए।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ लखनऊ पहुंचे थेदोनों सितारों को एक असहज स्थिति का सामना करना पड़ाअक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ पर कुछ लोगों ने चप्पल फेंकना शुरू कर दिया

लखनऊ: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ सोमवार, 26 फरवरी को पनी आने वाली फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान दोनों सितारों को एक असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। क्लॉक टावर मैदान में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ पर कुछ लोगों ने  चप्पल फेंकना शुरू कर दिया और 'अक्षय कुमार मुर्दाबाद' के नारे लगाने शुरू कर दिए।

हुआ ये कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ को लाइव देखने के लिए हजारों की संख्या में फैंस मौके पर जमा हो गए थे। जब अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने धमाकेदार तरीके से एंट्री की तो फैंस रोमांचित हो गए। अक्षय और टाइगर के लाइव स्टंट के दौरान प्रशंसक नियंत्रण से बाहर हो गए और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। भीड़ को अनियंत्रित होता देख अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने लोगों को शांत करने की कोशिश भी की। हालांकि चीजें अचानक बिगड़ गईं जब प्रशंसकों ने चप्पल फेंकना शुरू कर दिया और 'अक्षय कुमार मुर्दाबाद' के नारे लगाने शुरू कर दिए।

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भीड़ जब अनियंत्रित हो गई तब यूपी पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके बाद हजारों की भीड़ को वहां से हटना पड़ा और वहां अफरा-तफरी मच गई। 

बता दें कि अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित, बड़े मियां छोटे मियां ईद 2024 के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। मुंबई, लंदन, अबू धाबी, स्कॉटलैंड और जॉर्डन जैसे स्थानों पर फिल्माई गई 'बड़े मियां छोटे मियां' एक एक्शन फिल्म है। इसमें हॉलीवुड शैली के सिनेमाई दृश्य रखे गए हैं। फिल्म में अक्षय और टाइगर के अलावा,  पृथ्वीराज सुकुमारन खलनायक की भूमिका में हैं।

इसमें सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।  'बड़े मियां छोटे मियां' को अजय देवगन की पीरियड स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मैदान से बड़ी बॉलीवुड टक्कर मिलने वाली है। 

टॅग्स :अक्षय कुमारटाइगर श्रॉफबॉलीवुड हीरोसोनाक्षी सिन्हाउत्तर प्रदेशलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?