लाइव न्यूज़ :

प्लेबैक सिंगर जुबीन गर्ग के साथ गुवाहाटी में हुआ दुर्व्यवहार, पुलिस ने दर्ज किया मामला

By भाषा | Updated: August 13, 2020 21:06 IST

गुवाहाटी में मशहूर प्लेबैक सिंगर जुबीन गर्ग के साथ नशे में धुत कुछ लोगों ने कथित रूप से दुर्व्यवहार किया और उन्हें धमकी दी। ऐसे में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, जब यह घटना हुई, तब गर्ग जू रोड के एक स्टूडियो से काहिलीपारा स्थित अपने घर लौट रहे थेपुलिस ने बताया कि विधानसभा भवन से महज 50 मीटर की दूरी पर गणेश मंदिर के पास देर रात 12.40 बजे के करीब हुई इस घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया है

गुवाहाटी में गुरुवार तड़के गायक जुबीन गर्ग के साथ नशे में धुत कुछ लोगों ने कथित रूप से दुर्व्यवहार किया और उन्हें धमकी दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि विधानसभा भवन से महज 50 मीटर की दूरी पर गणेश मंदिर के पास देर रात 12.40 बजे के करीब हुई इस घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया है। 

उन्होंने बताया कि अधिकारी इसकी भी जांच करेंगे कि कलाकार यात्रा के समय रात्रिकालीन कर्फ्यू का उल्लंघन कर रहे थे या नहीं। पुलिस आयुक्त मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने कहा कि आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत दिसपुर पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और इस घटना के पीछे जिम्मेदार लोगों को पकड़ने के लिए तलाशी की जा रही है।

गुप्ता ने बताया, ‘‘गर्ग ने अपनी शिकायत में कहा है कि छह लोग एक कार में आए और उनका वाहन रोककर उनके साथ गाली-गलौज की, उनका अपमान किया और उन्हें धमकाया। हमने छह लोगों को गिरफ्तार करने के लिए एक तलाशी अभियान शुरू किया है और उन्हें कानून के अनुसार सजा दी जाएगी।’’ उन्होंने बताया कि छह व्यक्ति नशे में धुत थे और उन्होंने बीयर की बोतलों से गर्ग को मारा। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, जब यह घटना हुई, तब गर्ग जू रोड के एक स्टूडियो से काहिलीपारा स्थित अपने घर लौट रहे थे।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!