लाइव न्यूज़ :

सिंगर उदित नारायण को मिल रही है जान से मारने की धमकी, पुलिस को है इस पर शक

By मेघना वर्मा | Updated: July 29, 2019 12:24 IST

उदित नारायण ने दो हफ्ते पहले मुंबई पुलिस में शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि कोई शख्स उन्हें फोन पर नुकसान पहुंचाने की धमकियां दे रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देउदित नारायण ने बॉलीवुड के सैकड़ो गानों में अपनी आवाज दी है। उदित नारायण को चार नेशनल फिल्म अवॉर्ड और पांच बार फिल्म फेयर अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।

बॉलीवुड में अपनी आवाज से लोगों को दिल जातने वाले उदित नारायण इन दिनों ग्लैमर से दूर हैं। उनकी आवाज के लोग दीवाने हैं। वहीं उदित नारायण एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सिंगर को जान से मारने की धमकी मिल रही है। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिंगर ने पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर दी है। उदित नारायण ने दो हफ्ते पहले मुंबई पुलिस में शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि कोई शख्स उन्हें फोन पर नुकसान पहुंचाने की धमकियां दे रहा है। मगर अभी तक कॉलर ने किसी तरह की पैसों की डिमांड नहीं की है। 

बिहार की है लोकेशन

पुलिस के इस मामले में जांच शुरू कर दी है। धमकी देने वाली की खोज में पुलिस ने नंबर का ट्रेक किया है तो उसकी लोकेशन बिहार की बताई जा रही हैं। पुलिस के मताबिक उदित नारायण को किसी चोरी के मोबाइल से धमकियां दी जा रही हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने अपनी टीम को इस मामले के लिए बिहार भेजा हुआ है।

इस मामले में पुलिस ने पुष्टि कर दी है। अंबोली पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर ने इस बात की जानकारी दी है कि उदित नारायण ने अपना बयान दर्ज किया है। स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर के तहत उदित नारायण की कंप्लेंट को तहकीकात के लिए क्राइम ब्रांच की एईसी को सौंपा गया है। 

पुलिस ने इस बात को भी बताया कि वो उदित नारायण के घर के आस-पास सादे कपड़ों में पहरा दे रहे हैं। उनके घर के आस-पास गुजरने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने बताया कि पिछले महीने उदित को एक ही नंबर से तीन बार कॉल आई। जिससे उन्हें धमकाया गया। 

रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस ने बताया कि जो शख्स उदित को धमकियां दे रहा है उसका नाम लक्ष्मण है। उसने कॉल करके उदित से ये भी कहा है कि सिंगर कहां जाते हैं कब निकलते हैं इन सब पर उसकी नजर रहती है और वो उन्हें जान से मार देगा। 

मगर पुलिस ने जब जांच की तो समझ आया कि जिस फोन नंबर से उन्हे धमकी मिल रही है वो उन्हीं के गार्ड का नंबर है। जब गार्ड से इस बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि तीन महीने पहले उसका फोन बिहार में चोरी हो गया था। मगर चोरी के बाद उसने पुलिस कंप्लेंट नहीं कराई थीं। अब पुलिस को शक उस आदमी पर है जिसने गार्ड का फोन चुराया है।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!