लाइव न्यूज़ :

11 वर्षीय बच्ची को किस करने पर सिंगर पपॉन और टीवी चैनल को समन जारी, सफाई में कही ये बातें

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 24, 2018 07:33 IST

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में गायक के रियलिटी शो 'द वॉइस इंडिया किड्स' में प्रतिभागियों के साथ होली खेलते नजर आ रहे हैं। जिसमें उन्होंने 11 वर्षीय किशोरी को किस किया।

Open in App

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने शुक्रवार को गायक पापॉन और टीवी चैनल, दोनों को समन जारी कर दिया। गायक पपॉन द्वारा एक नाबालिग लड़की को चूमने का वीडियो वायरल होने के बाद आयोग ने यह कदम उठाया है। एक अधिकारी ने बताया, "हमने वीडियो देखा और सुप्रीम कोर्ट की वकील रूना भुयां द्वारा हमारे यहां दर्ज कराए मामले के अनुसार हमने कार्रवाई की। हमें यह उत्तेजक मामला लगा। उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में गायक के रियलिटी शो 'द वॉइस इंडिया किड्स' में प्रतिभागियों के साथ होली खेलते नजर आ रहे हैं। इस कार्यक्रम में वह रियलिटी शो के जज की भी भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम के बाद एक फेसबुक रियलिटी शो के दौरान पपॉन ने एक नाबालिग प्रतिभागी के होंठों पर किस कर लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सुप्रीम कोर्ट की वकील रूना भुंया ने एनसीपीसीआर में इसकी शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद सिंगर और टीवी चैनल को समन जारी किया गया है।

आयोग ने कहा कि नियम से होगी कार्रवाई

एनसीपीसीआर के एक अधिकारी ने कहा कि हम कानूनी प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं। हम उन्हें उनका पक्ष रखने के लिए कहेंगे, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हमारी वेबसाइट पर टीवी चैनलों के लिए उनके कार्यक्रमों में बच्चों से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए हैं। अगर उन्होंने उसका उल्लंघन किया है तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

पपॉन के बचाव में आए लड़की के पिता

सिंगर पपॉन ने फेसबुक लाइव के दौरान जिस लड़की के होठों पर किस किया था, उसके पिता ने बचाव किया है। उनका कहना है कि पपॉन उसके कोच हैं और पिता के समान हैं। उन्होंने दुलार में किस किया था। 

पपॉन ने अपनी सफाई में क्या कहा

मामला तूल पकड़ता देख सिंगर पपॉन में सफाई पेश की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों में मेरे खिलाफ लगे आरोपों के कारण में बहुत दुखी हूं। मुझसे परिचित हर व्यक्ति जानता है कि मैं तुरंत अपनी भावनाओं का इजहार कर देता हूं। उन्होंने कहा, "11 साल की एक लड़की, जिसे मैं पहले से सिखा रहा हूं, उससे प्यार जताना मेरे लिए कोई नई अवधारणा नहीं है।"

(IANS इनुपट्स के साथ)

टॅग्स :पपॉनवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?