लाइव न्यूज़ :

कई बार यौन शोषण का शिकार हो चुकी है यह सिंगर, कहा- मैं 10 साल की थी वह आदमी मेरे पीछे आया और...

By अमित कुमार | Updated: November 21, 2020 15:50 IST

सिंगर नेहा भसीन ने हाल ही में अपनी आपबीती सुनाई है। नेहा ने बताया कि उन्हें रेप और जान से मारने की धमकी तक दी जा चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देसिंगर ने बताया कि कैसे बचपन में ही उनके साथ बुरा बर्ताव हुआ था।नेहा के मुताबिक एक आदमी ने उन्हें पीछे से गलत तरीके से टच किया था।एक लोकप्रिय के-पॉप बैंड के फैन ने नेहा को रेप और जान से मारने की धमकी तक दी थी।

बॉलीवुड सिंगर नेहा भसीन ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद के साथ हुए यौन शोषण का जिक्र किया। "दिल दियां गल्लां" सिंगर ने बताया कि कैसे बचपन में ही उनके साथ बुरा बर्ताव हुआ था। उस दौरान नेहा महज 10 साल की थी। न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में नेहा ने बताया कि जब वह 10 साल की थीं, तो हरिद्वार में एक आदमी ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था। 

नेहा के मुताबिक आदमी ने उन्हें पीछे से गलत तरीके से टच किया था। उस दौरान उनकी मां थोड़ी दूर पर खड़ी थी। इस घटना से नेहा इतना डर गई थी कि वह भागकर तुरंत अपनी मां के पास चली गई थी। वह कहती हैं कि मैं 10 साल की थी। मैं भारत के धार्मिक स्थलों में से एक हरिद्वार में थी। मेरी मां मुझसे कुछ दूर खड़ी थी। अचानक, एक आदमी आया और उसने मुझे गलत तरीके से छुआ। 

इस घटना से वह हैरान हो गईं और घबराकर दौड़ते हुए अपनी मां के पास चली गईं। यह पहली बार नहीं था जब नेहा भसीन के साथ कुछ गलत हुआ। इस घटना के कुछ सालों बाद एक बार फिर उनके साथ कुछ ऐसा ही हुआ। इसके बाद फिल्म देखते समय वह एक हॉल में फिर से यौन शोषण का शिकार हुईं। नेहा ने बताया कि एक आदमी ने एक हॉल में उनके सीने पर गलत तरीके से हाथ लगाय और यह घटना उन्हें अच्छे से याद है। 

इतना ही नहीं एक लोकप्रिय के-पॉप बैंड के फैन ने नेहा को रेप और जान से मारने की धमकी तक दी थी। नेहा ने कहा कि मैंने बलात्कार की धमकियों से लेकर मौत की धमकियों तक सब देखा है। मैं अब चुप नहीं रहती। मैंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई। नेहा कहती हैं कि किसी को कुछ भी गलत बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। नेहा ने हाल ही में एक गाना बनाया है, जिसका नाम है कहंदे रहंदे है। 

टॅग्स :बॉलीवुड सिंगरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!