लाइव न्यूज़ :

पार्श्व गायिका कल्याणी मेनन का निधन, येसुदास और रहमान के साथ कई हिट गाने गाए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 2, 2021 18:14 IST

जाने माने सिनेमा निर्देशक और माइंडस्क्रीन फिल्म इंस्टीट्यूट के संस्थापक राजीव मेनन की मां कल्याणी में स्ट्रोक के लक्षण दिखाई दिए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

Open in App
ठळक मुद्देकल्याणी मेनन ने 1970 के दशक में शास्त्रीय गायिका के रूप में गायन में अपना करियर शुरू किया था। मोहनलाल-अभिनीत "वियतनाम कॉलोनी" की "पवनारचेझुथुनु कोलांगलेनम" शामिल हैं।शीर्ष संगीतकारों इलैयाराजा और ए आर रहमान के लिए कई तमिल फिल्मों में गाया है।

चेन्नईः लोकप्रिय पार्श्व गायिका कल्याणी मेनन का सोमवार को यहां एक निजी अस्पताल में बुढ़ापे संबंधी बीमारी के कारण निधन हो गया। उनके परिवार के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 80 वर्ष की थीं।

सूत्रों ने बताया कि जाने माने सिनेमा निर्देशक और माइंडस्क्रीन फिल्म इंस्टीट्यूट के संस्थापक राजीव मेनन की मां कल्याणी में स्ट्रोक के लक्षण दिखाई दिए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर शहर के बेसेंट नगर में होगा।

कल्याणी मेनन ने 1970 के दशक में शास्त्रीय गायिका के रूप में गायन में अपना करियर शुरू किया था। मलयालम में जाने-माने गायक के जे येसुदास के साथ मेनन के प्रसिद्ध गीतों में 1983 की फिल्म "मंगलम नेरुन्नु" की "ऋतुभेडा कल्पना चारुथा नलकिया" और वर्ष 1992 में रिलीज़ हुई मोहनलाल-अभिनीत "वियतनाम कॉलोनी" की "पवनारचेझुथुनु कोलांगलेनम" शामिल हैं।

एर्नाकुलम में जन्मीं मेनन ने पांच साल की उम्र में वहां के प्रसिद्ध टीडीएम हॉल में आयोजित "नवरात्रि संगीत उत्सव" में गाना शुरू किया था। उन्होंने थोपिल भासी द्वारा निर्देशित मलयालम फिल्म "अबाला" में गाकर पार्श्व गायिका के रूप में अपना करियर शुरू किया था।

मलयालम के अलावा, उन्होंने शीर्ष संगीतकारों इलैयाराजा और ए आर रहमान के लिए कई तमिल फिल्मों में गाया है। उन्होंने 'नल्लाथोरु कुदुंबम' में इलैयाराजा के लिए गाना गाया, तो वहीं उन्होंने रहमान के साथ 2010 में 'विनई थांडी वरुवाया' सहित कई हिट गाने गाए। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपएआर रहमान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!