लाइव न्यूज़ :

सिंगर अरिजीत सिंह की मां को अस्पताल में कराया गया भर्ती, एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने मांगी मदद

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 6, 2021 16:35 IST

सिंगर अरिजीत सिंह की मां की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है । उन्हें जल्द से जल्द ए-निगेटिव ब्लड ग्रूप की जरूरत है ।

Open in App
ठळक मुद्देअरिजीत सिंह की मां की तबीयत खराब हो गई है, उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है'दिल बेचारा' फेम स्वास्तिका मुखर्जी ने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी हैस्वास्तिका मुखर्जी ने साथ ही बताया है कि अरिजीत सिंह की मां के लिए 'ए निगेटिव' ब्लड चाहिए

मुंबई:  फिल्म 'दिल बेचारा' की एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट साझा की और उन्होंने कहा कि सिंगर अरिजीत सिंह की मां के लिए ए निगेटिव ब्लड ग्रुप डोनर्स की जरूरत है। उनकी मां की तबीयत खराब है और उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है । 

स्वास्तिका ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'गायक अरिजीत सिंह की मां के लिए ए निगेटिव ब्लड ग्रुप की जरूरत है, जिन्हें AMRI ढाकुरिया में एडमिट कराया गया है । आज ही जरूरत है । कृपया संपर्क करें । मेल डोनर ..' उन्होंने अपनी इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'अर्जेंट एसओएस । '  

एक्ट्रेस के इस पोस्ट के शेयर करने के कुछ ही देर बाद कई लोगों ने मदद के लिए कमेंट किया। लोगों ने मदद के लिए  कॉनटेक्ट करने के लिए मोबाइल नंबर और सटीक स्थान की जानकारी साझा करने को कहा । 

इसके बाद फिल्म निर्माता श्रीजीत मुखर्जी ने भी लोगों से अनुरोध किया कि वे इस मुश्किल की घड़ी में अरिजीत का साथ दें । उन्होंने बंगाली में एक ट्वीट किया, ' AMRI ढाकुरिया में गायक अरिजीत सिंह की मां के लिए एक डोनर चाहिए । रक्तदान करने वाले इस नम्बर पर कॉल करें ।'

गायक अरिजीत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में एक सिंगिंग रियलिटी शो से की थी । उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर बॉलीवुड  गाने गाए । उनका रोमांटिक सॉन्ग 'तुम ही हो ' फैंस ने खूब पसंद आया था । अरिजीत सिंह ने एक राष्ट्रीय पुरस्कार और छह फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीते हैं ।  

अरिजीत सिंह ने सान्या मल्होत्रा की फिल्म पगलेट में बतौर मयूजिक कंपोजर डेब्यू किया है । उन्होंने इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी थी । उन्होंने लिखा था -पगलेट का म्यूजिक कंपोज करके बहुत खुश हूं । मैं यह एल्बम ए आर रहमान सर को समर्पित करना चाहता हूं , जिन्होंने मुझे इंडियन क्लासिक म्यूजिक के बारे में बहुत कुछ सिखाया है ।  

टॅग्स :अरिजीत सिंहबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!