लाइव न्यूज़ :

गायक अरिजीत सिंह और उनकी पत्नी हुईं कोविड-19 से संक्रमित, दिग्गज अभिनेत्री नफीसा अली को भी हुआ कोरोना

By अनिल शर्मा | Updated: January 10, 2022 09:27 IST

मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने बताया कि वे और उनकी पत्नी कोयल रॉय कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसके साथ ही दिग्गज अभिनेत्री नफीसा अली ने भी इंस्टाग्राम पर बताया कि वह कोविड-19 पॉजिटिव हो चुकी हैं औऱ अस्पताल में भर्ती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड में दर्जनों सितारे कोविड की चपेट में आ चुके हैंकई दिग्गज फिल्ममेकर और अभिनेता, अभिनेत्रियां कोरोना से संक्रमित हो चुकी हैंइनमें से कई सितारों ने टीके की दोनों खुराक ले ली थी

मुंबईः दिन बीतने के साथ ही कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। देश में अब 1 लाख से ज्यादा मामले सामने आने लगे हैं। विशेषज्ञों ने मान लिया है कि तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। इस संक्रमण ने बॉलीवुड के कई सितारों को भी चपेट में ले लिया। पॉजिटिव आए इन सितारों ने कहा है कि एहतिहात बरते जाने के बावजूद वे कोरोना से संक्रमित हो गए।

बॉलीवुड के मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि वे और उनकी पत्नी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। उधर दिग्गज अभिनेत्री नफीसा अली ने भी इंस्टाग्राम पर बताया कि वह कोविड-19 पॉजिटिव हो चुकी हैं औऱ अस्पताल में भर्ती हैं। अरजीत ने लिखा, ‘मेरा और मेरी पत्नी का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। हम दोनों बिल्कुल ठीक हैं और खुद को क्वारंटीन कर लिया है।‘

नफीसा अली ने अस्पताल में इलाज के दौरान की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, सोचो मेरे पास क्या है, एक भाग्यशाली 7 नंबर का बेड, तेज बुखार और गले में जकड़न लेकिन गोवा में मेरी सुपर मेडिकल टीम के साथ बेहतर हूं। उम्मीद है सेल्फ आइसोलेशन के कुछ दिन बाद घर जाने की अनुमति मिलेगी। #covidpostive.’

इसके साथ ही काम्या पंजाबी और अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने भी खुद के संक्रमित होने की सूचना दी।  काम्या ने लिखा कि दो लहरें में बच गई लेकिन तीसरी लहर में पॉजिटिव हो गई। लिखा,  ‘पहले दो से बच गई, तीसरे ने पकड़ लिया, मुझे तेज बुखार, सिर घूम रहा है, शरीर में दर्द है, कोविड 19 पॉजिटिव... और पॉजिटिव भी रहना है। यह गुजर जाएगा, मास्क पहनिए, सुरक्षित रहिए और याद रखिए 2022 हमारा है।‘

ईशा गुप्ता ने भी सूचना देते हुए लिखा , ''पॉज़िटिव रिपोर्ट आने के बाद खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है और सभी नियमों का पालन कर रही हूं।'' उन्होंने आगे कहा कि मुझे उम्मीद है कि मैं पहले से भी ज्यादा मजबूत बनकर वापस आऊंगी। हिना खान भी कोविड संक्रमित हो चुकी हैं।

इसके अलावा शुक्रवार को मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन के भी कोविड संक्रमित होने की खबर आई है। संक्रमित होने के बाद प्रियदर्शन को चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल 64 वर्षीय प्रियदर्शन की हालत स्थिर बताई जा रही है। अभिनेता मोहनलाल द्वारा अभिनीत कई राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली उनकी हालिया मलयालम फिल्म 'मरक्कर: लॉयन ऑफ द अरेबियन सी' पिछले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

मधुर भंडारकर ने ट्वीट करके बताया है कि वह कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने लिखा, "मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है, वैक्सीन के दोनों डोज़ लिए हैं। लेकिन हल्के लक्षण महसूस हो रहे हैं।" बकौल भंडारकर, "जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं कृपया अपना टेस्ट करा लें। सुरक्षित रहें और कोविड-19 के नियमों का पालन करें।"

टॅग्स :अरिजीत सिंहहिन्दी सिनेमा समाचारकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!