लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में ‘द कश्मीर फाइल्स’ के प्रदर्शन पर लगी रोक, सरकार ने कहा- फिल्म 'क्लासिफिकेशन गाइडलाइंस' के परे

By अनिल शर्मा | Updated: May 10, 2022 11:30 IST

सिंगापुर की अथॉरिटीज ने चैनल न्यूज एशिया से कहा, "फिल्म को क्लासिफिकेशन नहीं दिया जाएगा क्योंकि ये उत्तेजक है और मुस्लिमों को एकतरफा तौर पर दर्शाती है।"

Open in App
ठळक मुद्देसिंगापुर सरकार ने कहा है कि द कश्मीर फाइल्स को क्लासिफिकेशन नहीं दिया जाएगासिंगापुर की अथॉरिटीज ने द कश्मीर फाइल्स को उत्तेजक बताया और कहा कि यह मुस्लिमों को एकतरफा तौर पर दर्शाती हैद कश्मीर फाइल्स को विवेक रंजन अग्निहोत्री ने निर्देशित किया है

सिंगापुरः कश्मीर घाटी से हिंदुओं के पलायन पर बनी हिंदी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के सिंगापुर में प्रदर्शन पर रोक लगाई जाएगी क्योंकि फिल्म को स्थानीय फिल्म वर्गीकरण दिशानिर्देशों के दायरे से बाहर माना गया है। सोमवार को एक खबर में यह बात कही गयी।  

एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि विवेक अग्निहोत्री की ये फिल्म 'क्लासिफिकेशन गाइडलाइंस' के 'परे' है। सिंगापुर की अथॉरिटीज ने चैनल न्यूज एशिया से कहा, "फिल्म को क्लासिफिकेशन नहीं दिया जाएगा क्योंकि ये उत्तेजक है और मुस्लिमों को एकतरफा तौर पर दर्शाती है।"

इन्फोकॉम मीडिया डवलपमेंट अथॉरिटी (आईएमडीए) ने संस्कृति, समुदाय और युवा मंत्रालय तथा गृह मंत्रालय के साथ एक संयुक्त वक्तव्य में कहा कि अधिकारियों ने हिंदी भाषा की इस फिल्म को सिंगापुर के फिल्म वर्गीकरण दिशानिर्देशों के मानकों से परे पाया है।

अधिकारियों ने चैनल न्यूज एशिया से कहा, ‘‘फिल्म मुस्लिमों के एक तरफा और उकसावे वाले चित्रण और कश्मीर में संघर्षों में हिंदुओं के उत्पीड़न को दर्शाने की वजह से वर्गीकरण के दायरे में नहीं आती।’’ उन्होंने कहा कि फिल्म वर्गीकरण दिशानिर्देशों के तहत सिंगापुर में नस्लीय या धार्मिक समुदायों के लिए निंदात्मक किसी भी सामग्री को अनुमति नहीं है। 

गौरतलब है कि द कश्मीर फाइल्स रिलीज के बाद से लगातार सुर्खियों में है। 11 मार्च को रिलीज हुई 'द कश्मीर फाइल्स' में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी और मिथुन चक्रवर्ती जैसे कलाकार नजर आए। इस फिल्म के साथ-साथ डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को अप्रैल 2022 में ओहियो के सीनेट ने भी सम्मानित किया था।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :द कश्मीर फाइल्सVivek Ranjan Agnihotriहिन्दी सिनेमा समाचारसिंगापुर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा