लाइव न्यूज़ :

Sidhu Moose Wala: बिलबोर्ड 200 की सूची में सिद्धू मूसेवाला के गीत, इंटरनेट पर फैंस कर रहे याद, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 17, 2022 18:38 IST

Sidhu Moose Wala: यूट्यूब पर, "295" गीत को सुनने वाले दर्शकों की संख्या दो करोड़ के करीब पहुंच गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देगीतों "सो हाई", "सेम बीफ", "द लास्ट राइड" और "जल्ट लिस्टन" से प्रसिद्धि हासिल की। हैरी स्टाइल्स, बैड बनी, लिजो, कैमिला कैबेलो, ईडी शीरेन और जस्टिन बीबर शामिल हैं।

Sidhu Moose Wala:पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के एक गीत ''295'' ने वैश्विक बिलबोर्ड 200 की सूची में अपना स्थान बनाया है, जिसके बाद उनके प्रशंसक इंटरनेट पर उन्हें याद कर रहे हैं। मूसेवाला का वास्तविक नाम शुभदीप सिंह है।

उन्होंने भारत में अपने गीतों "सो हाई", "सेम बीफ", "द लास्ट राइड" और "जल्ट लिस्टन" से प्रसिद्धि हासिल की। इस सप्ताह के वैश्विक बिलबोर्ड 200 की सूची में मूसेवाला के गीत ''295'' ने 154वां स्थान हासिल किया है। इस सूची में अमेरिकी गायक केट बुश की "रनिंग अप दैट हिल (ए डील विद गॉड)" सबसे ऊपर है।

इसमें हैरी स्टाइल्स, बैड बनी, लिजो, कैमिला कैबेलो, ईडी शीरेन और जस्टिन बीबर शामिल हैं। "295" के आधिकारिक वीडियो को मूसेवाला ने जुलाई 2021 में रिलीज़ किया था। यह गीत यूट्यूब और इसके संगीत स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब म्यूज़िक पर भी धूम मचा रहा है। यूट्यूब पर, "295" गीत को सुनने वाले दर्शकों की संख्या दो करोड़ के करीब पहुंच गयी है।

गीत शीर्ष 100 संगीत वीडियो ग्लोबल सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। मूसेवाला के एक अन्य गीत "द लास्ट राइड" के दर्शकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है और अब छठे स्थान पर पहुंच गया है। वीडियो को यूट्यूब पर 73 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। यूट्यूब म्यूज़िक पर, "295" वैश्विक सूची में चौथे स्थान पर है।

पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले कांग्रेस में शामिल हुए मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनकी हत्या ने भारतीय फिल्म उद्योग और संगीत समुदाय को झकझोर कर रख दिया था। कई भारतीय कलाकारों ने सोशल मीडिया पर मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी थी। इस सप्ताह की शुरुआत में, पंजाबी गायक को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम में याद किया गया। 

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालापंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?