लाइव न्यूज़ :

Sidharth Shukla Funeral: सिद्धार्थ शुक्ला पंचतत्व में विलीन, बिलखते शहनाज गिल, देखें तस्वीरें

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 3, 2021 17:20 IST

Sidharth Shukla Funeral: सिद्धार्थ शुक्ला का पार्थिव शरीर ओशिवारा श्मशान घाट पहुंचा, जहां करीबी दोस्त शहनाज कौर गिल और उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया गया। अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का पार्थिव शरीर गुरुवार रात कूपर अस्पताल में रहा।साथी कलाकारों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।

Sidharth Shukla Funeral: सिद्धार्थ शुक्ला की असामयिक मौत ने सभी को बुरी तरह प्रभावित किया है। गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से 40 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। 

अभिनेता का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया गया। अभिनेता का पार्थिव शरीर गुरुवार रात कूपर अस्पताल में रहा। आज दोपहर करीब एक बजे शव परिवार को सौंप दिया गया। सिद्धार्थ शुक्ला का पार्थिव शरीर ओशिवारा श्मशान घाट पहुंचा, जहां करीबी दोस्त शहनाज कौर गिल और उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे।

कहा जाता है कि ब्रह्मा कुमारियों से जुड़े चार लोगों ने अपने-अपने रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की। दिवंगत अभिनेता के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान में पहुंचते ही शहनाज गिल को रोते हुए देखा गया। टीवी और फिल्मों के अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का शुक्रवार को यहां परिवार, दोस्तों और साथी कलाकारों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।

चालीस वर्ष की उम्र में उनके अचानक निधन से फिल्म जगत सदमे में है। टेलीविजन धारावाहिक ‘‘बालिका वधू’’ से घर-घर पहचान बनाने वाले और ‘‘बिग बॉस सीजन-13’’ के विजेता रहे अभिनेता को बृहस्पतिवार की सुबह दस बजकर 20 मिनट पर जुहू के कूपर अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

उनका अंतिम संस्कार ओशिवरा शव दाहगृह में किया गया, जहां बाहर में काफी संख्या में लोग इकट्ठा थे। अभिनेता का पार्थिव शरीर अपराह्न करीब एक बजकर 20 मिनट पर कूपर अस्पताल से रवाना हुआ और भारी पुलिस सुरक्षा के बीच लोग उनकी अंतिम झलक पाने को बेताब थे।

शव दाहगृह के अंदर शुक्ला की मां रीता और उनके सहकर्मी अभिनेता अली गोनी, असीम रियाज, पारस छाबड़ा, माहिरा खान, अभिनव शुक्ला, जय भानुशाली और उनकी पत्नी माही विज आदि मौजूद थे। शुक्ला की मित्र और उनकी महिला मित्र बताई जा रही शहनाज गिल शव दाहगृह अपने भाई के साथ पहुंचीं।

शहनाज और शुक्ला की मुलाकात ‘‘बिग बॉस सीजन-13’’ के दौरान हुई थी और दोनों काफी लोकप्रिय युगल बन गए थे। कार से उतरते वक्त शहनाज रो रही थीं और उनका भाई उन्हें सांत्वना दे रहा था। इसके बाद पुलिसकर्मी और उनके भाई उन्हें शव दाहगृह के अंदर ले गए। अभिनेता के घर श्रद्धांजलि देने जाने वालों में बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और राजकुमार राव शामिल थे।

धवन ने उनके साथ ‘‘हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया’’ में काम किया था। मॉडल से अभिनेता बने शुक्ला ने टेलीविजन धारावाहिक ‘‘बाबुल का आंगन छूटे ना’’ से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी और ‘‘बालिका वधू’’ से उन्हें लोकप्रियता मिली थी।

शुक्ला ने धारावाहिकों के अलावा रियलिटी शो ‘‘झलक दिखला जा 6’’, ‘‘फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी 7’’ और ‘‘बिग बॉस सीजन-13’’ में भी हिस्सा लिया था। उन्होंने 2014 में करण जौहर निर्मित फिल्म ‘‘हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया’’ में सहायक अभिनेता की भूमिका निभाई थी।

टॅग्स :सिद्धार्थ शुक्‍लासलमान खानमुंबईवरुण धवन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?