लाइव न्यूज़ :

शादी के पवित्र बंधन में बंधे सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवानी, सूर्यगढ़ पैलेस में लिए सात फेरे, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 7, 2023 17:35 IST

बॉलीवुड के मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी के अनुसार, कियारा और सिद्धार्थ एक-दूजे के हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड के स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवानी मंगलवार को शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं।कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा तीन साल से अधिक समय से रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी के बंधन में बंधे हैं।कियारा और सिद्धार्थ ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए।

जैसलमेर: बॉलीवुड के स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवानी मंगलवार को शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। बॉलीवुड के मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो पोस्ट की है, जिससे ये पता चला है कि कियारा और सिद्धार्थ एक-दूजे के हो गए हैं। उनके पोस्ट पर फैंस सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवानी को लगातार बधाई दे रहे हैं। 

बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए। अब शादी समारोह के बाद रिसेप्शन भी होगा। सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी फिल्म शेरशाह में साथ काम कर चुके हैं। सिद्धार्थ के वर्क फ्रंट की बार करें तो वो इंडियन पुलिस फाॅर्स में नजर आने वाले हैं। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। 

उनके पास एक्शन थ्रिलर योद्धा भी है, जो इस साल जुलाई में रिलीज होगी। वहीं, कियारा की बात करें तो उन्हें आखिरी बार गोविंदा नाम मेरा में विक्की कौशल के साथ देखा गया था। इसके अलावा कियारा सत्यप्रेम की कथा में नजर आएंगी, जो भूल भुलैया 2 के बाद कार्तिक आर्यन के साथ उनकी दूसरी फिल्म होगी। कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा तीन साल से अधिक समय से रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी के बंधन में बंधे हैं।

टॅग्स :सिद्धार्थ मल्होत्राकिआरा आडवाणीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल