लाइव न्यूज़ :

कूपर अस्पताल से श्मशान ले जाया जा रहा सिद्धार्थ शुक्ला का पार्थिव शरीर, उमड़ी प्रशंसकों की भीड़

By अनिल शर्मा | Updated: September 3, 2021 13:09 IST

स‍िद्धार्थ के पार्थ‍िव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए उनके घर ले जाया जा रहा है और लगभग 2 बजे अंतिम संस्‍कार मुंबई के ओशीवारा श्‍मशान घाट में होगा।

Open in App
ठळक मुद्देस‍िद्धार्थ के पार्थ‍िव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए उनके घर ले जाया जा रहा है कूपर अस्पताल के बाहर प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई थीसिद्धार्थ का 2 बजे ब्रह्मकुमारी रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया जाएगा

सिद्धार्थ शुक्‍ला का पार्थ‍िव शरीर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। कूपर अस्पताल के बाहर घंटों तक एंबुलेंस खड़ी थी। अस्पताल ने सुबह ही सिद्धार्थ शुक्ला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी थी। उधर, आसिम रियाज से लेकर अली गेनी सहित कई टीवी सितारे अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे हैं।

स‍िद्धार्थ के पार्थ‍िव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए उनके घर ले जाया जा रहा है और लगभग 2 बजे अंतिम संस्‍कार मुंबई के ओशीवारा श्‍मशान घाट में होगा। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ के पार्थिव शरीर को सीधे श्मशान ले जाया जा सकता है। खबरों के मुताबिक कूपर अस्पताल से लेकर ओशिवारा श्मशान घाट तक के रास्ते को मुंबई पुलिस क्लियर करवाने की कोशिश कर रही हैं। 

सिद्धार्थ शुक्ला के एंबुलेंस को फूलों से सजा दिया गया है। गौरतलब है कि सिद्धार्थ का ब्रह्मकुमारी रीति-रिवाज से सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार होगा। ब्रह्मकुमारी आश्रम के सदस्य सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार करवाएंगे। अंतिम संस्कार में सिद्धार्थ शुक्ला की आत्मा की शान्ति के लिए मेडिटेशन किया जाएगा।

स‍िद्धार्थ शुक्‍ला का गुरुवार को स‍िद्धार्थ का न‍िधन हो गया था। कूपर अस्पताल के डॉक्टरों ने सिद्धार्थ की जांच की थी और करीब 10 बजकर 30 मिनट पर उन्हें ‘डेथ बिफोर अराइवल’ घोषित किया था। 

 

टॅग्स :सिद्धार्थ शुक्‍लाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!