लाइव न्यूज़ :

शहनाज ने मुझसे कहा- सिद्धार्थ ने मेरे हाथों में दम तोड़ा, अब कैसे जीऊंगी?, सना के पिता

By अनिल शर्मा | Updated: September 3, 2021 16:25 IST

अब जब सिद्धार्थ ने इस दुनिया को ही अलविदा कह दिया तो उनके जीने की वजह भी चली गई है। सिद्धार्थ के निधन के बाद जब शहनाज से उनके पिता ने बात की तो वह सिर्फ और सिर्फ दुख में डूबी हुई थीं। पिता ने बताया भी था कि उसकी हालत ठीक नहीं है इसलिए बेटा शहबाज उसके पास (मुंबई) जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देजब सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हुआ तब शहनाज उनके साथ थींः सना के पिताउसने मुझसे कहा- उसने (सिद्धार्थ) मेरे हाथों में दम तोड़ाः पिता संतोख

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल दो जिस्म एक जान की तरह थे। उन्होंने अपने रिश्तों को कभी आधिकारिक तौर पर जाहिर नहीं किया लेकिन उनके करीबियों ने इस बात की गवाही जरूर दी है कि वे एक-दूसरे को कितना चाहते थे।

शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते आए हैं। हालांकि खबरों की मानें तो बिग बॉस 13 के बाहर आने के बाद से ही वे एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। बिग बॉस के पूर्व प्रतिभागी अबू मलिक ने कहा भी कि शहनाज चाहती थीं कि वे सिद्धार्थ को शादी के लिए मनाएं। ये पिछले साल की बात है।

अब जब सिद्धार्थ ने इस दुनिया को ही अलविदा कह दिया तो उनके जीने की वजह भी चली गई है। सिद्धार्थ के निधन के बाद जब शहनाज से उनके पिता ने बात की तो वह सिर्फ और सिर्फ दुख में डूबी हुई थीं। पिता ने बताया भी था कि उसकी हालत ठीक नहीं है इसलिए बेटा शहबाज उसके पास (मुंबई) जा रहा है।

पिता ने अब बताया है कि शहनाज की बाहों में ही सिद्धार्थ के प्राण निकले। शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख ने बताया है कि शहनाज ने उन्हें बताया कि जब सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हुआ तब वह उनके साथ थीं। संतोख ने कहा, "उसने मुझसे कहा- उसने (सिद्धार्थ) मेरे हाथों में दम तोड़ा। अब मैं क्या करूंगी? अब कैसे जीऊंगी?" बकौल संतोख, शहनाज सिद्धार्थ को जगाने गई थीं लेकिन वह नहीं जागे।

टॅग्स :शहनाज गिलसिद्धार्थ शुक्‍लाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!