लाइव न्यूज़ :

सामंथा के तलाक पर बोले पूर्व प्रेमी सिद्धार्थ, कहा- धोखा देने वाले कभी फलते फूलते नहीं

By वैशाली कुमारी | Updated: October 4, 2021 15:18 IST

2 अक्टूबर को सामंथा ने इस खबर को पुख्ता कर इसकी पुष्टि कर दी। सामंथा और चैतन्य ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्दे नागा से शादी के पहले सामंथा और सिद्धार्थ के बीच अफेयर्स की खबरें खूब चर्चा में थीसामंथा और चैतन्य विवाद के बीच वायरल हुआ पूर्व प्रेमी सिद्धार्थ का मेसेज

साउथ की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा प्रभु ने अपने पति और साउथ के हीरो नागा चैतन्य से अलग होने का ऐलान कर दिया है। दोनों के बीच काफी समय से विवाद की खबरें आ रही थी।

दोनों के बीच दरार की खबरें तेज होने लगी, इसी बीच 2 अक्टूबर को सामंथा ने इस खबर को पुख्ता कर इसकी पुष्टि कर दी। सामंथा और चैतन्य ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दोनों ने पति पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला कर लिया है। सामंथा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, हमारे प्यारे शुभचिंतक, बहुत सोच विचार करने के बाद मैंने और चैतन्य ने पति-पत्नी की तरह अपने रास्ते को अलग करने का फैसला लिया है। हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि हमारी दोस्ती दस सालों से ज्यादा की रही है जो हमारे रिलेशनशिप का आधार थी। जो हमारे बीच हमेशा स्पेशल रिश्ता रखेगी।

सामंथा और चैतन्य विवाद के बीच वायरल हुआ पूर्व प्रेमी सिद्धार्थ का मेसेज

इस खबर से जहां सामंथा और नागा के फैंस उदास है, वहीं दूसरी तरफ मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ का ट्वीट भी वायरल हो रहा है। दरअसल शादी से पहले सामंथा और सिद्धार्थ के अफेयर की खबरें जोरों पर थीं ऐसे में नागा से तलाक के बाद सिद्धार्थ का ये ट्वीट चर्चा का विषय बना हुआ है। ट्वीट में ऐसा क्या है जिसने सभी को सोचने पर मजबुर किया आइए जानते हैं।

अभिनेता सिद्धार्थ ने लिखा, 'स्कूल के दिनों में अपने शिक्षक से सबसे पहला सबक ये सिखा था कि- धोखा देने वाले कभी फलत फूलते नहीं हैं। आपका पहला सबक क्या था?' इस पूरे ट्वीट में कहीं भी सामंथा और नागा का नाम नहीं है, इसके बावजूद सोशल मीडिया पर लोग इसे दोनों से जोड़कर देख रहे हैं।

दरअसल नागा से शादी के पहले सामंथा और सिद्धार्थ के बीच अफेयर्स की खबरें खूब चर्चा में थी। बताया जाता है कि दोनों शादी भी करने वाले थे, लेकिन अचानक दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया और दोनों अलग हो गए। अभी तक ये साफ नहीं हो सका कि सिद्धार्थ और सामंथा के बीच ब्रेकअप की क्या वजह थी, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी कयास लगाए जा रहे है।

टॅग्स :साउथ सिनेमाहिन्दी सिनेमा समाचारविवाद
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल