लाइव न्यूज़ :

'बिग बी' की बेटी श्वेता बच्चन को आई बचपन की याद, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर कही ये प्यारी बात

By अमित कुमार | Updated: April 12, 2020 09:03 IST

श्वेता बच्चन नंदा सोशल मीडिया पर अक्सर अपने भाई और परिवार के साथ तस्वीर शेयर करती रहती हैं। श्वेता की इस तस्वीर को फैंस भी जमकर पसंद कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देश्वेता बच्चन नंदा ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में वह अपने भाई और बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ दिखाई दे रही हैं।

देश में कोरोना वायरस के संकट के कारण 21 दिनों का लॉकडाउन लागू है। हालांकि अब इस लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जा सकता है। कुछ राज्यों ने इसकी घोषणा तक कर दी है। वहीं केंद्र सरकार की ओर से अभी इसका ऐलान किया जाना बाकी है। लॉकडाउन को देखते हुए सभी बॉलीवुड स्टार भी इन दिनों अपने घर में ही हैं। घर पर रहते हुए ये सभी स्टार सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात फैंस के सामने रख रहे हैं। 

इस बीच श्वेता बच्चन नंदा ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में वह अपने भाई और बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ दिखाई दे रही हैं। दोनों की बचपन की ये तस्वीर काफी क्यूट लग रही है। श्वेता ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'पार्टनर इन राइम एंड क्राइम फॉर लाइफटाइम'। श्वेता बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 

वहीं बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को घर में रहने की सलाह दे रहे हैं। इस कोरोना संकट के समय फैंस से घरों में रहने की अपील की है। बता दें कि अमिताभ बच्चन ने लॉकडाउन के दौरान मुम्बई में विभिन्न स्थानों पर दोपहर और रात के भोजन के लिए खाद्य सामग्री के 2000 पैकेट बांटने का जिम्मा उठाया है। अमिताभ ने कहा कि इसके साथ ही महीने भर की खाद्य सामग्री के करीब 3000 पैकेट बांटने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसअभिषेक बच्चनश्वेता बच्चन नंदा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीअभिषेक बच्चन से तलाक होने के बाद एश्वर्या राय की तरफ से शादी का प्रपोज़ल आ जाएगा: पाकिस्तान के मुफ्ती का दावा | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?