लाइव न्यूज़ :

अंगूरी भाभी बनकर शुभांगी अत्रे हुई थी बेहद खुश, ऐसे हुआ था उनका सिलेक्शन

By वैशाली कुमारी | Updated: December 4, 2021 11:48 IST

अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने एक बार खुद बताया था कि उन्हें यह शो और किरदार कितना पसंद था। जब वह इस शो का हिस्सा नहीं थी तभी वह इसे फॉलो किया करती थी और उन्हें अंगूरी भाभी और किरदार सबसे ज्यादा पसंद था।

Open in App
ठळक मुद्देइस रोल के लिए केवल शुभांगी आत्रे को ही नहीं बल्कि कई सारे एक्ट्रेस को ऑडिशन के लिए बुलाया गया थाकाफी दिनों के बाद एक्ट्रेस को लुक टेस्ट के लिए बुलाया गया जिसमें शुभांगी पास हो गई

शुभांगी अत्रे पिछले कुछ सालों से टेलीविजन जगत में जाना माना नाम बन चुका है। उसके पीछे की वजह है मशहूर टेलीविजन शो भाभी जी घर पर हैं। टीवी शो भाभी जी घर पर हैं कि अंगूरी भाभी का ऐसा किरदार जिसे भुला पाना जितना मुश्किल है उतना ही कठिन इस किरदार को निभाना भी है। इस किरदार को निभाने वाली अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने बेहद खूबसूरती से इस किरदार को निभाया है। दर्शक इस किरदार को देखकर जितना खुश होते हैं। वही शुभांगी भी अपने इस किरदार को पाकर काफी खुश हुई थी। 

अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने एक बार खुद बताया था कि उन्हें यह शो और किरदार कितना पसंद था। जब वह इस शो का हिस्सा नहीं थी तभी वह इसे फॉलो किया करती थी और उन्हें अंगूरी भाभी और किरदार सबसे ज्यादा पसंद था। तब इस रोल को शिल्पा शिंदे निभाया करती थी लेकिन एक साल बाद ही उन्होंने यह शो छोड़ दिया और किस्मत से इस रोल के लिए शुभांगी अत्रे के पास ऑडिशन के लिए कॉल आई। इससे पहले शुभांगी कई सारे टेलीविजन शो में काम कर चुकी थी जब उन्हें भाभी जी घर पर है के लिए कॉल आई तो वह बेहद खुश हो गई थी। 

इस रोल के लिए केवल शुभांगी आत्रे को ही नहीं बल्कि कई सारे एक्ट्रेस को ऑडिशन के लिए बुलाया गया था। काफी दिनों के बाद एक्ट्रेस को लुक टेस्ट के लिए बुलाया गया जिसमें शुभांगी पास हो गई और उन्हें यह रोल मिला। उन्हें यह सुनकर पहले यकीन नहीं हुआ था कि वह यह रोल पा चुकी हैं। शुभांगी के लिए यह बिल्कुल सपने साकार होने जैसा था। आज भी शुभांगी खुद को इस रोल के लिए बेहद लकी मानती हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीटेलीविजन इंडस्ट्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!