लाइव न्यूज़ :

श्रुति हासन ने शेयर किया तौकते तूफान का अनुभव, कहा- शुक्र है मैं अकेली नहीं थी

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 18, 2021 11:36 IST

मुंबई में सोमवार के आए तौकते तूफान के बारे में श्रुति हासन ने अपने अनुभव शेयर किए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि यह डरावना है और मेरी खिड़कियां तेज हवा के कारण उड़ सकती है ।

Open in App
ठळक मुद्देश्रुति हासन ने तौकते तूफान के बारे में सोशल मीडिया पर अनुभव शेयर करते हुए लिखा- ये बहुत डरावना हैश्रुति ने कहा - शुक्र है कि मैं पिछले लॉकडाउन की तरह इस समय अकेली नहीं हूं 'तौकते' सोमवार को मुंबई के पास से होकर गुजरा था, तब एक समय शहर में 114 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं

मुंबई: अभिनेत्री श्रुति हासन ने सोमवार को तौकते चक्रवाती तूफान के बारे में अपने अनुभव को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। श्रुति ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि यह तूफान बहुत डरावना है और शुक्र है कि पिछले लॉकडाउन की तरह मैं इस समय वे अकेले नहीं हैं।

दरअसल, मुंबई में तौकते तूफान के कारण भारी बारिश और तेज हवाओं ने व्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर दिया है । बारिश के कारण सड़कों पर पानी जमा हो गया है, जिससे यातायात में भी लोगों को परेशानी हो रही है , वहीं तेज हवाओं के कारण भी भारी लोगों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि अब मुंबई में तूफान और बारिश थम चुका है। तूफान को लेकर एक्ट्रेस श्रुति हासन ने अपनी वीडियो पोस्ट में कहा कि 'ऐसा लग रहा कि तूफान कभी खत्म नहीं होगा और मेरी खिड़कियां उड़ सकती है। यह बहुत डरावना है । भगवान का शुक्र है कि आखिरी लॉकडाउन की तरह मैं अकेली नहीं हूं ।'

श्रुति ने अपने एक अन्य वीडियो में तेज हवाओं और बारिश के कारण खिड़कियों की खड़खड़ाहट को दिखाया है। दरअसल,  चक्रवात तौकते के कारण मुंबई में सोमवार को एक समय 114 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थी।

 श्रुति इन दिनों अपने कथित बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका के साथ रह रही है । पिछले हफ्ते उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शांतनु के साथ एक फोटो कोलाज शेयर किया था और लिखा था , 'मेरा बेस्टी'। 

श्रुति ने 2009 में लक फिल्म से बॉलीवुड में अपने करियर की शरुआत की थी । वह हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम कर चुकी है । हाल में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म वकील साब में श्रुति ने अभिनय किया था ।   

टॅग्स :श्रुति हसनतौकते साइक्‍लोनइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

भारतAAP छोड़ने के 24 घंटे के भीतर राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स घटे

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल