लाइव न्यूज़ :

इंटरनेशनल शूटर श्रेयसी की ख्वाहिश, बायोपिक में सोनाक्षी सिन्हा ही निभायें उनका किरदार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 13, 2019 09:04 IST

Open in App

आजकल बायोपिक का दौर है और लगभग तमाम खिलाडि़यों की बायोपिक फिल्में बन रही हैं. ऐसे में इंटरनेशनल शूटर और अर्जुन अवॉर्ड विनर श्रेयसी सिंह पर भी फिल्म बन सकती है. श्रेयसी चाहती हैं कि यदि उनके जीवन पर कभी बायोपिक फिल्म बनी तो सोनाक्षी सिन्हा ही उनके किरदार को निभाए.

गौरतलब है कि फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर सुप्रसिद्ध धावक मिल्खा सिंह के जीवन पर बायोपिक फिल्मों के बाद एम. सी. मेरीकॉम, मोहम्मद अजहरुद्दीन, महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर, पूर्व रेसलिंग चैंपियन महावीर सिंह फोगाट समेत कई खिलाडि़यों के जीवन पर फिल्में बनाई जा चुकी हैं. जबकि बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल, कपिल देव, सानिया मिर्जा, युवराज सिंह समेत कई खिलाडि़यों के जीवन पर फिल्में बन रही हैं.

श्रेयसी से जब उनके जीवन पर बायोपिक फिल्म बनाए जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''इस बारे में मैंने अभी तक सोचा नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि सोनाक्षी सिन्हा मेरा किरदार अच्छी तरह से निभा सकती हैं. सोनाक्षी अच्छी अभिनेत्री हैं. मेरी और सोनाक्षी की कद-काठी एक जैसी है. मैं और सोनाक्षी दोनों बिहार से हैं. दूसरी बात है कि सोनाक्षी भी मेरी तरह राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं.'' श्रेयसी के पिता दिग्विजय सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बांका के पूर्व सांसद थे.

श्रेयसी से पूछा गया कि फिल्म में उनके पिता के किरदार में वह किसे देखना चाहती हैं तो उन्होंने कहा, ''मैं अपनी पिता की जगह किसी अन्य की कल्पना नहीं कर सकती. यह मैं अपने निर्देशक पर छोड़ दूंगी कि वह अच्छा निर्णय लें.''

टॅग्स :सोनाक्षी सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीJatadhara: सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की फिल्म 'जटाधारा' 7 नवंबर को रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीSupreme Court order dogs: हम कितने भावशून्य हो गए, हर दिन निराशाजनक?, सुप्रीम कोर्ट निर्देश को लेकर वीर दास, जाह्नवी कपूर, वरुण धवन, वरुण ग्रोवर और सोनाक्षी सिन्हा दी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड चुस्कीNikita Roy Review: अंधकार, आस्था और सच की टक्कर में महिला पत्रकार की जंग?, सोनाक्षी की दमदार एक्टिंग से चमकी फिल्म 

बॉलीवुड चुस्कीसोनाक्षी की फिल्म 'निकिता रॉय' की बदली डेट, जुलाई को इस होगी रिलीज

कारोबारSonakshi Sinha Sells Apartment In Mumbai: 2020 में 14 करोड़ में खरीदा और 2025 में 61% का मुनाफा के साथ 22.50 करोड़ रुपये में बेचा?, सोनाक्षी सिन्हा की बल्ले-बल्ले

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?