लाइव न्यूज़ :

एक आंख पर पट्टी बांध श्रेयस तलपड़े ने फैंस से पूछा सवाल, क्या आप बता सकते हैं, क्या हुआ होगा?

By अमित कुमार | Updated: May 3, 2020 10:15 IST

आखिरी बार श्रेयस तलपड़े फिल्म 'सेटर्स' में नजर आए थे। हालांकि, उनकी ये फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े ने एक ऐसी तस्वीर शेयर कर दी, जिसे देख फैंस हैरान हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले श्रेयस तलपड़े ने एक आंख पर पट्टी लगी हुई तस्वीर शेयर कर सभी के मन में कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं।

देश भर में लागू लॉकडाउन की वजह से फिल्मों की शूटिंग फिलहाल नहीं हो पा रही है। बॉलीवुड स्टार इन दिनों घर पर ही अपना समय बिता रहे हैं। इस बीच वह फैंस के लिए अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। कभी कोई स्टार अपना कुकिंग वीडियो शेयर करता हैं तो कभी कोई फिटनेस से रिलेटेड। हर कोई कोरोना वायरस से बचने के लिए फैंस को अपने-अपने तरीके से सुझाव देते रहते हैं। 

इस बीच बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े ने एक ऐसी तस्वीर शेयर कर दी, जिसे देख फैंस हैरान हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले श्रेयस तलपड़े ने एक आंख पर पट्टी लगी हुई तस्वीर शेयर कर सभी के मन में कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। फैंस उनकी इस तस्वीर पर लगातार कमेंट कर रहे हैं और उनसे पूछ रहे हैं कि क्या हो गया है?

श्रेयस तलपड़े ने अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "क्वारंटीन के पायरेट्स, नहीं मैंने गलत जगह पर मास्क नहीं पहना हुआ है, क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि क्या हुआ होगा?' इसके बाद से ही लगातार फैंस अपने-अपने तरीके से जवाब दे रहे हैं। हालांकि, श्रेयस तलपड़े को आखिर क्या हुआ इस बात की जानकारी अभी तक सामने नहीं आ सकी है।

फैंस अंदाजा लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर उन्हें क्या हुआ है। बता दें कि मराठी और हिंदी फिल्मों में अपनी पहचान बना चुके श्रेयस तलपड़े की 'इकबाल' फिल्म को दर्शकों से खासा प्यार मिला था। श्रेयस तलपड़े आने वाले समय में भी बॉलीवुड की कुछ फिल्मों पर काम कर रहे हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!