लाइव न्यूज़ :

श्रद्धा कपूर और फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ की शादी को लेकर उनके परिवार वालों ने की बातचीत, कहा अगर शादी होगी तो...

By वैशाली कुमारी | Updated: August 29, 2021 09:09 IST

श्रद्धा और रोहन अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं। हालांकि श्रद्धा और रोहन दोनों ने ही अपने रिश्ते को मीडिया के सामने नहीं स्वीकारा हैं। वहीं  मीडिया से एक बातचीत के दौरान शादी की खबरों पर श्रद्धा और रोहन के परिवार वालो ने अपना रिएक्शन दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देशक्ति कपूर ने कहा कि वो हर मौके पर अपनी बेटी श्रद्धा के साथ खड़े हैंरोहन के पिता राकेश श्रेष्ठा ने कहा था कि अगर श्रद्धा और रोहन शादी के बारे में सोच रहे हैं तो उनका आशीर्वाद दोनों के साथ है

बॉलीवुड में कई सेलेब्स शादी रचा रहे हैं और पहले की तुलना में अब खुलकर शादी के मुद्दे पर बात कर रहे हैं। वहीं अभी भी बॉलीवुड के कई सेलेब्स ऐसे हैं जिनकी शादी को लेकर उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड रहते हैं। इसमें श्रद्धा कपूर का नाम भी शामिल है। हालांकि पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें आ रही थीं कि श्रद्धा फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ को डेट कर रही हैं और दोनो जल्द ही शादी कर सकतें है।

बता दें कि श्रद्धा और रोहन अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं। हालांकि श्रद्धा और रोहन दोनों ने ही अपने रिश्ते को मीडिया के सामने नहीं स्वीकारा हैं। वहीं  मीडिया से एक बातचीत के दौरान शादी की खबरों पर श्रद्धा और रोहन के परिवार वालो ने अपना रिएक्शन दिया है।

श्रद्धा कपूर के कजिन प्रियांक से जब अभिनेत्री की शादी को लेकर सवाल पूछे गए, तो उन्होनें कहा, 'नो कमेंट्स, मैं क्या बोलू यार, लेकिन हां अगर आप इसके बारे में सोच रहे हैं तो आपको सोचना ही चाहिए, जितना ज्यादा हो उतना अच्छा'। बता दें कि इस साल की शुरुआत में ही प्रियांक की शादी हुई है जिसमें श्रद्धा भी शामिल हुई थीं।

वहीं  जब श्रद्धा की मासी और अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी से अभिनेत्री की शादी को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि, 'शादी...वाह, अजीब सवाल है। अगर ऐसा कुछ होता है, तो खबर मिल ही जाएगी'। 

बता दें कि इसी साल रोहन के पिता राकेश श्रेष्ठा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर श्रद्धा और रोहन शादी के बारे में सोच रहे हैं तो उनका आशीर्वाद दोनों के साथ है। वहीं श्रद्धा के पिता और अभिनेता शक्ति कपूर ने कहा कि वो हर मौके पर अपनी बेटी श्रद्धा के साथ खड़े हैं और जब वो शादी के लिए तैयार होगी तो भी वो उनके साथ रहेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने कहा, 'रोहन ही क्यों, अगर वो मुझसे आकर बताती है कि उसे किसी से भी शादी करनी है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी'। 

 

टॅग्स :श्रद्धा कपूरशक्ति कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!