लाइव न्यूज़ :

समाज को सच दिखाती है छूटी हुई दुल्हन की कहानी 'खोज', शानदार है कॉन्सेप्ट

By मेघना वर्मा | Updated: January 17, 2019 11:24 IST

जिन लड़कियों की शादी एनआरआई से होती है उस लड़के के परिवार की ना तो प्रॉपर जानकारी दी जाती है ना हमारा समाज ऐसा करना जरूरी समझता है।

Open in App

हमारे देश में लड़कियों की शादी को किसी उत्सव की तरह मनाया जाता है। पूरे रस्मों-रिवाज के साथ उसे घर से ससुराल विदा किया जाता है मगर सोचिए शादी के तीन महीने बाद ही लड़की का पति बिना कुछ बताए अपनी नई नवेली दुल्हन को छोड़ जाए तो? ऐसी ही दिल छू जाने वाली कहानी है खोज। ZEE 5 ऐप पर रिलीज हुई शॉर्ट फिल्म में छूटी हुई दुल्हन की कहानी से समाज की सच्चाई को बयां किया गया है। एनआरआई लड़कों से शादी करने के बाद ज्यादातर केसेज ऐसे देखें गए हैं कि वह अपनी नई नवेली दुल्हन को छोड़ वापिस परदेस चले जाते हैं।

इस फिल्म की कहानी भी एक ऐसी ही लड़की की है। जिसकी शादी एनआरआई से होती है मगर बिना बताए वह अपनी दुल्हन को छोड़ जाता है। परिवार वालों से लड़कर जब लड़की अपने पति को ढूंढने जाती है तो उसके पांव तले जमीन खिसक जाती है। दहेज और पैसों के लिए की गई शादी का अंजाम आपका दिल छू जाएगा। लोहरी पर रिलीज हुई इस फिल्म में निकाह मूवी फेम सलमा आगा कि बेटी जारा खान लीड किरदार में हैं।  

क्या है कहानी

कहानी है पंजाब में रहने वाली गुरी यानी जारा खान की। बेहद चंचल और टीचर बनने की ख्वाइश लिए गुरी की शादी होती है लंदन में रहने वाले लड़के बिक्रम यानी नवीन भट्ट से। शादी के तीन महीने बाद अचानक बिक्रम, गुरी को छोड़ जाता है। गुरी इस बात से बिल्कुल टूट जाती है पर हिम्मत नहीं हारती। समाज से लड़कर वो अपने पति को ढूंढने लंदन जाती है। तमाम कोशिश के बाद बिक्रम मिलता तो है मगर उसके बाद जो होता है वो दिल दहला जाने वाला है। पैसे और दहेज के लिए की गई शादी से आज भी हमारा समाज बुरी तरह जूझ रहा है ये फिल्म इस बात को बखूबी दिखाती है। 

और बेहतर हो सकती थी फिल्म

राज बब्बर की नीस Kajri Babbarv की लिखी और निर्देशन में बनी ये फिल्म और भी अच्छी हो सकती थी अगर डायरेक्शन पर ध्यान दिया गया होता। लंदन का सीन हो या शादी का। फिल्म की शुरूआत से आपको इससे कनेक्ट होने में थोड़ा सा समय लगेगा। साथ ही जब तक आप फिल्म से कनेक्ट होंगे फिल्म खत्म हो जाएगी। आखिरी सीन जिसमें गुरी और बिक्रम का छोटा सा फाइट सीन फिल्माया गया है वो आपको रोमांचित कर सकता है। कहीं ना कहीं फिल्म का बैकग्राउंड और एक्टिंग इसकी कमजोर कड़ी है। 

आज भी भारत में हर साल 100 महिलाएं ऐसी होती हैं जिनसे एनआरआई सिर्फ दहेज और पैसों के लिए शादी करते हैं और उन्हें छोड़ जाते हैं। जिन लड़कियों की शादी एनआरआई से होती है उस लड़के के परिवार की ना तो प्रॉपर जानकारी दी जाती है ना हमारा समाज ऐसा करना जरूरी समझता है। बस विदेश में शादी हो रही है के सुर-ख्वाब से ही लोग खुश हो जाते हैं। वहीं ऐसे मामलों में मेट्रोमोनियल साइट्स का भी कुछ असर होता है जिसपर होने वाले रजिस्ट्रेशन पर लोग सही जानकारियां फिलअप नहीं करते। 27 मिनट की ये फिल्म आपको एक छूटी हुई दुल्हन का दर्द समझा जाएगी।

टॅग्स :फिल्म समीक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीफिल्म रिव्यू राम्याः 13 मार्च को रिलीज, दर्शकों को बड़ी उम्मीदें 

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्कीDo Deewane Seher Mein movie review: मेट्रो सिटी की भागदौड़ में चमकती इमोशनल एक लव स्टोरी

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?