लाइव न्यूज़ :

शोभा डे नहीं देखेंगी कबीर सिंह, कहा- स्टॉकिंग तो स्टॉकिंग है, ज़ीरो टॉलरेंस

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 25, 2019 15:25 IST

फिल्म कबीर सिंह के केंटेंट के कारण शोभा डे ने शाहिद की फिल्म को देखने से मना कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देशाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह इन दिनों पर्दे पर जमकर कमाई कर रही है। फिल्म को फैंस से खूब वाहवाही मिल रही है।

शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह इन दिनों पर्दे पर जमकर कमाई कर रही है। फिल्म को फैंस से खूब वाहवाही मिल रही है। फिल्म को जहां सराहना मिल रही है वहीं, कुछ लोग फिल्म के कंटेंट पर सवाल भी खड़े कर रहे हैं। इस लिस्ट में शोभा डे भी शामिल हो गई हैं।

फिल्म के केंटेंट के कारण शोभा डे ने शाहिद की फिल्म को देखने से मना कर दिया है।शोभा डे ने ट्वीट करते हुए ल‍िखा, मैं कबीर स‍िंह देखने से इंकार करती हूं। हालांकि मैं शाह‍िद कपूर की बहुत बड़ी फैन हूं, स्टॉकिंग को किसी भी तरह से न्याय नहीं द‍िलाया जा सकता है. ये बर्दाशत नहीं किया जा सकता।

शोभा डे से पहले और भी कई लोगों ने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर सवाल उठाए थे। ये फिल्म तमिल फिल्म अर्जुन रेड्डी की हिंदी रीमेक है। इसके कंटेट पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं।

शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह 21 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्मा का जादू अभी भी लोगों के सिर चढ़ा है। तभी तो तीसरे दिन फिल्म ने पहले और दूसरे दोनों दिन से ज्यादा कमाई कर डाली है। तीसरे दिन भी फिल्म के कलेक्शन में ज्यादा इफेक्ट देखने को मिला। शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म कबीर सिंह ने जहां पहले दिन 20.21 करोड़ की कमाई की तो वहीं चौथे दिन भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन किया। 

तरण आदर्श के ट्वीट की मानें तो शाहिद और कियारा की फिल्म कबीर सिंह ने चौथे दिन 17.54  करोड़ की कमाई कर ली। ओवरऑल फिल्म ने तीन दिन में ही 88.37 करोड़ की कमाई देश भर में की है। कियारा अडवानी कि फिल्म कबीर सिंह 21 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है।

टॅग्स :शाहिद कपूरफिल्म कबीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?