लाइव न्यूज़ :

शोभा डे ने फिल्म 'कबीर सिंह' पर एक बार फिर कसा तंज, कहा- 'अगर ऐसी फिल्में हिट हो रही हैं तो इसकी वजह भी हम ही तो हैं'

By ज्ञानेश चौहान | Updated: January 24, 2020 20:44 IST

उन्होंने कहा कि वह बदलाव का दौर था और पहली बार ऐसा हुआ कि हिंदी फिल्मों में अभिनेत्री को आधुनिका के तौर पर पेश किया गया। परवीन बॉबी और जीनत अमान ने यह किया।

Open in App

अच्छी या बुरी जैसी भी फिल्में बनती हैं वे हमारे समाज का ही चेहरा दिखाती हैं। अगर आज कबीर सिंह जैसी फिल्मे हिट हो रही है तो यह हमारी वजह से ही हो रहा है और यह बताता है कि हम क्या देखना चाहते हैं। जयपुर साहित्य उत्सव (जेएलएफ) के दूसरे दिन “शब्द, ध्वनि एवं छवि“ विषय पर आयोजित सत्र में लेखिका शोभा डे और अमित खन्ना ने पत्रकार कावेरी बामजई से बातचीत में यह बात कही।

शोभा डे ने कहा “अच्छी या बुरी जो भी फिल्म बनती है, वह हमारे समाज का चेहरा दिखाती है। कबीर सिंह जैसी फिल्म यदि हिट हो रही है तो यह हमारी वजह से ही हो रही है। यह बताती है कि हम क्या देखना चाहते है।‘ शोभा डे ने सत्तर के दशक को बदलाव का दौर बताया।

उन्होंने कहा कि वह बदलाव का दौर था और पहली बार ऐसा हुआ कि हिंदी फिल्मों में अभिनेत्री को आधुनिका के तौर पर पेश किया गया। परवीन बॉबी और जीनत अमान ने यह किया। इससे पहले आधुनिक होने का मतलब वैंप (खलनायिका) होना होता था।

सत्र के दौरान फिल्मकार अमित खन्ना ने कहा कि मीडिया में जितना लोकतंत्र इस समय है, उतना पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आज मीडिया और विषेशकर सोशल मीडिया पर लोग खुल कर अपनी बात कहते है। आपस में संवाद करते है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया सामाजिक संवाद के लिए था, लेकिन इस पर बौद्धिक संवाद भी हो रहा है जो यह बताता है कि देश क्या सोच रहा है।

उन्होंने आज फिल्म इंडस्ट्री में आपस में हो रहे विवादों का कारण ‘‘संवादहीनता’’ को बताया। फिल्मकार ने कहा कि पुराने दौर में अभिनेताओं के बीच संवाद कायम रहता था। दिलीप कुमार, राजकुमार और देव आनंद जैसे शीर्ष के अभिनेताओं के बीच न केवल संवाद रहता था बल्कि वे मिलते-जुलते भी थे।

टॅग्स :फिल्म कबीर सिंहशाहिद कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास