लाइव न्यूज़ :

क्या मैं राज कुंद्रा हूं? क्या उनके जैसी लगती हूं?, पति को लेकर सवाल किए जाने पर भड़कीं शिल्पा शेट्टी

By अनिल शर्मा | Updated: September 28, 2021 09:48 IST

गौरतलब है कि पोर्नोग्राफी के आरोप में राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया था। मुंबई की एक अदालत ने उन्हें 50000 रुपए के बांड पर जमानत दी है।

Open in App
ठळक मुद्देपति राज कुंद्रा से जुड़े सवाल पूछने पर एक रिपोर्टर पर शिल्पा शेट्टी काफी नाराज हो गईंउन्होंने कहा कि एक सेलिब्रेटी के तौर पर ना शिकायत करती हैं और ना ही सफाई देती हैंपोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार राज कुंद्रा को  50000 रुपए के बांड पर जमानत मिली है

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से हाल ही में एक रिपोर्टर ने अश्लील वीडियो मामले में जमानत पर आए उनके पति राज कुंद्रा के बारे में सवाल किया जिस पर उन्हें काफी गुस्सा आ गया। रिपोर्टर पर भड़कते हुए कहा शिल्पा ने कहा कि क्या वह राज कुंद्रा हैं या उनकी तरह दिखती हैं।

शिल्पा शेट्टी ने पति से जुड़े सवाल पर कहा- मैं राज कुंद्रा हूं, मैं उसके जैसी दिखती हूं? नहीं, नहीं मैं कौन हूं’? शिल्पा ने आगे कहा कि एक सेलिब्रेटी के तौर पर उन्होंने ये सीखा है कि न शिकायत करो न सफाई दो (यू शुड नेवर कम्प्लेन एंड यू शुड नेवर एक्सप्लेन)।

गौरतलब है कि पोर्नोग्राफी के आरोप में राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया था। मुंबई की एक अदालत ने उन्हें 50000 रुपए के बांड पर जमानत दी है। पति के रिहा होने के बाद शिल्पा ने इंस्टाग्राम पप इमोशनल मैसेज लिखा जिसमें वह मजबूत बने रहने की बात कही थी। शिल्पा ने  लिखा था- ‘हम सभी ने सुना है कि दुख हमें मजबूत बनाता है और हम अपनी कठिनाइयों से सीखते हैं।

शिल्पा ने आगे लिखा था-  यह सच हो सकता है, लेकिन उतना आसान नहीं जितना हम सोचते हैं। कठिन समय हमें बेहतर नहीं बनाता बल्कि कठिन समय से निकलना हमें बेहतर बनाता है। मुझे बुरे समय से उतनी ही नफरत है जितना किसी और को होती है लेकिन मुझे पता है कि मैं उससे निपटने के लिए काफी मजबूत हूं और इससे जल्दी उबरूंगी’।

टॅग्स :शिल्पा शेट्टीराज कुंद्राबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!