लाइव न्यूज़ :

राज कुंद्रा के बिना शिल्पा शेट्टी ने किया गणपति पूजन, परिवार संग शेयर की तस्वीरें

By वैशाली कुमारी | Updated: September 11, 2021 14:27 IST

इस समय पूरा महाराष्ट्र गणपति के रंग में रंगा हुआ है ऐसे में शिल्पा शेट्टी ने भी अपने घर गणपति की स्थापना की और विधि विधान से उनका पूजन किया।

Open in App
ठळक मुद्देपति राज कुंद्रा के जल्द रिहाई के लिए प्रार्थना की और सबकुछ जल्द ठीक होने की बात कहीइस बार पति राज कुंद्रा के अलावा उनकी बहन समिशा शेट्टी भी उनके साथ नहीं थी

मुंबई में एक बार लोग खाना पीना भूल सकते हैं मगर गणपति को घर लाना नहीं भूलते। कमोबेश यही हाल बॉलीवुड का है जहां हर सितारा गणपति को अपने घर लाना नहीं भूलता। इस समय पूरा महाराष्ट्र गणपति के रंग में रंगा हुआ है ऐसे में शिल्पा शेट्टी ने भी अपने घर गणपति की स्थापना की और विधि विधान से उनका पूजन किया।

शिल्पा बॉलीवुड के उन सेलिब्रिटीज में है जो हर त्योहार बड़े धूम धाम से सेलिब्रेट करती हैं। लेकिन इस बार का गणेशोत्सव उनके लिए सामान्य नहीं है, कारण है उनके पति राज कुंद्रा का उनके साथ ना होना।

शिल्पा ने पिछले साल भी कोरोना प्रोटोकोल का पालन करते हुए गणेश पूजा की थी लेकिन तब उनके पति उनके साथ थे। जबकि इस बार उनके पति पॉर्नोग्राफी केस को लेकर मुश्किलों में है और फिलहाल जेल में हैं।

शिल्पा के लिए यह पहला मौका है जब उनके पति उनके साथ नहीं है, ऐसे में उन्हें अकेले ही गणपति पूजन करना पड़ा। उनके साथ उनके दोनों बच्चे नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा ग्राम पर एक पुरानी पिक शेयर की थी जिसमें वे उनके पति और उनकी बहन समिशा शेट्टी नजर आ रही हैं।

इस बार के गणपति पूजन के बाद उन्होंने अपनी और बच्चों की फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा ॐ गन गणपतए नमः! सिद्धिविनायक नमः हमारे गन्नू राजा फिर से वापसी कर चुके हैं। शिल्पा ने इसी के साथ अपने पति राज कुंद्रा के जल्द रिहाई के लिए प्रार्थना की और सबकुछ जल्द ठीक होने की बात कही।

इस बार पति राज कुंद्रा के अलावा उनकी बहन समिशा शेट्टी भी उनके साथ नहीं थी, बिग बॉस के घर होने के कारण वे अपनी बहन के साथ पूजा में शामिल नहीं हो पाईं। शिल्पा इन दिनों सुपर डांसर 4 में जज की भूमिका में हैं। शिल्पा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म हंगामा 2 इस साल रिलीज हुई है जिसे जनता से मिला जुला रिएक्शन मिला।

टॅग्स :शिल्पा शेट्टीराज कुंद्राशमिता शेट्टीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!