लाइव न्यूज़ :

छह महीने से नर्स बनकर इस एक्ट्रेस ने की है कोरोना मरीजों की सेवा, अब खुद हुईं कोविड 19 पॉजिटिव

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 10, 2020 14:28 IST

अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा ने एक नर्स के तौर पर अस्पताल में सेवाएं दीं । अब जानकारी मिली है कि शिखा कोविड 19 से संक्रमित हो गई हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देशिखा मल्होत्रा अभी अस्पताल में भर्ती हैं और कोविड 19 का इलाज करा रही हैंउन्होंने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं

देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार संक्रमितों और मौतों का आंकड़ा बढ़ता ता जा रहा है। वहीं, सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में आवाजाही पर बंदिशों के साथ विभिन्न शहरों में लोगों के लिए मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है और संक्रमण रोकने के उपायों के तहत निगरानी बढ़ा दी गई। ऐसे में  बॉलीवुड एक्ट्रेस शिखा मल्होत्रा कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के बीच नर्स बनकर जमकर सेवा की है।

अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा ने एक नर्स के तौर पर अस्पताल में सेवाएं दीं । अब जानकारी मिली है कि शिखा कोविड 19 से संक्रमित हो गई हैं। 

शिखा मल्होत्रा अभी अस्पताल में भर्ती हैं और कोविड 19 का इलाज करा रही हैं। उन्होंने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। शिखा ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एडमिट हो गई हूं। अभी ऑक्सीजन की कमी महसूस हो रही है। यह पोस्ट उनके लिए है, जो कहते हैं कि कोरोना कुछ भी नहीं है।'

आप सभी की शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के साथ पिछले छह महीने से लगातार कोरोना रोगियों की सेवा में थी। आप सभी की दुआओं ने छह महीने तक जंग के मैदान में सलामत रखा और मुझे पूरा भरोसा है कि अब भी आप सब की दुआओं से ही मैं जल्द स्वस्थ हो जाऊंगी।

अभिनय करने से पहले शिखा ने वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और नई दिल्ली स्थित सफदरगंज अस्पताल से साल 2014 में नर्सिंग का कोर्स किया था। हालांकि अभिनय के कारण वह नर्सिंग का अभ्यास पूरा नहीं कर पाई थीं।शिखा शाहरुख खान की 2016 में आई फिल्म 'फैन' में भी नजर आ चुकी हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?