लाइव न्यूज़ :

बॉयफ्रेंड फरहान अख्तर के साथ की शिबानी ने बेहद रोमांटिक फोटो की शेयर, फिर कर दी डिलीट, जानिए क्या है माजरा?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 8, 2020 11:34 IST

फोटो में जहां फरहान शर्टलेस नजर आए वहीं शिबानी अपने हॉट स्टाइल में शर्ट पहनी हुईं नजर आईं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "टूलूम (Tulum) के सपनें देख रही हूं।

Open in App
ठळक मुद्देफरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर बॉलीवुड के फेमस कपल्स में से एक हैं।शिबानी और फरहान ने अपने रिश्ते पर बिना कुछ कहे ही बहुत कुछ रह डाला है।

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर बॉलीवुड के फेमस कपल्स में से एक हैं। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। कपल पार्टीज में भी साथ ही नजर आता है। दोनों मीडिया के सामने आने से भी कभी नजरें नहीं चुराते हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ की फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। शिबानी और फरहान ने अपने रिश्ते पर बिना कुछ कहे ही बहुत कुछ रह डाला है। दोनों के रोमांस के चर्चे के काफी दिनों से सुर्खियों में हैं लेकिन अब फैंस इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों साथ की फोटो शेयर करते रहते हैं और ये फोटो वायरल भी हो जाती हैं। अब हाल ही में शिबानी ने एक बार फिर से बॉयफ्रेंड फरहान अख्तर के साथ की फोटो शेयर की है। ये फोटो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है।

इस फोटो में जहां फरहान शर्टलेस नजर आए वहीं शिबानी अपने हॉट स्टाइल में शर्ट पहनी हुईं नजर आईं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "टूलूम (Tulum) के सपनें देख रही हूं। इसी के साथ शिबानी ने इस पोस्ट पर फरहान अख्तर को भी टैग किया था।

खास बात ये है कि इस फोटो को शेयर करने के कुछ समय बाद ही शिबानी ने इसको अपने इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया है। शिबानी ने दोनों के साथ की ये ग्लैमरस फोटो क्यों डिलीट की इस बारे में कोई भी खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन इतना जरुर है कि शिबानी और फरहान की ये फोटो फिर बी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

फरहान और शिबानी कई दफा वेकेशन्स पर, आउटिंग्स पर और साथ ही डिनर पार्टीज पर शिबानी के साथ एक साथ स्पॉट हो चुके हैं। दोनों आए दिन पार्टीज आदि में भी साथ नजर आते हैं।

फरहान इन दिनों राकेश ओम प्रकाश मेहरा की तूफान में बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म के लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं और ट्रेनिंग भी ले रहे हैं। फरहान इससे  पहले राकेश के साथ भाग मिल्खा भाग में साथ नजर आए थे ये फिल्म पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई थी। तूफान इसी साल 2 अक्टूबर को पर्दे पर पेश की जाएगी।इस दिन जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते 2, विक्की कौशल की सरदार ऊधम सिंह और टाइगर श्रॉफ की रैम्बो भी रिलीज होगी।

टॅग्स :फरहान अख़्तरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!