लाइव न्यूज़ :

शेरशाहः विक्रम बत्रा के रूप में अपने बहनोई आयुष को देखना चाहते थे सलमान खान, मेकर्स से किया था संपर्क लेकिन...

By अनिल शर्मा | Updated: August 17, 2021 16:28 IST

फिल्म निर्माता शब्बीर बॉक्सवाला ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा है कि सलमान चाहते थे कि इस फिल्म में आयुष शर्मा मुख्य किरदार निभाए। इसके लिए उन्होंने मुझसे संपर्क भी किया था।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म निर्माता शब्बीर बॉक्सवाला एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया हैशब्बीर के मुताबिक सलमान खान चाहते थे कि उनके बहनोई आयुष विक्रम बत्रा का रोल प्ले करेंइसके लिए सलमान खान ने संपर्क भी किया था

मुंबईः कारगिल युद्ध के हीरे रहे कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित फिल्म शेरशाह रिलीज हो चुकी है। फिल्म में विक्रम बत्रा के रूप अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की काफी तारीफें हो रही हैं। फिल्म को सिद्धार्थ के लिए गेमचेंजर बताई जा रही हैं। इस बीच मेकर्स ने ये खुलासा किया है कि सलमान खान ने विक्रम बत्रा के रोल के लिए उनके बहनोई आयुष शर्मा को कास्ट करने के लिए संपर्क किया था।

फिल्म निर्माता शब्बीर बॉक्सवाला ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा है कि सलमान चाहते थे कि इस फिल्म में आयुष शर्मा मुख्य किरदार निभाए। इसके लिए उन्होंने मुझसे संपर्क भी किया था। बॉक्सवाला ने बताया कि  शुरुआत में विक्रम बत्रा की बायोपिक को लेकर सलमान खान ने रुचि दिखाई थी और वह इस फिल्म में मुख्य किरदार के लिए अपने बहनोई आयुष शर्मा को लेना चाहते थे।

शब्बीर के मुताबिक सलमान खान को उम्मीद थी कि यह देशभक्ति फिल्म बॉलीवुड के लिए आयुष शर्मा की रेड कार्पेट होगी। हालांकि, निर्माता ने पहले ही सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम विक्रम बत्रा के परिवार के सामने रख दिया था। बत्रा का परिवार सिद्धार्थ मल्होत्रा के किरदार निभाने को लेकर अपनी सहमति भी दे चुका था और अभिनेता एवं बत्रा परिवार के बीच पहले से ही बैठक की व्यवस्था भी हो गई थी। विक्रम बत्रा के भाई विशाल ने भी कहा था कि विक्रम बत्रा के लिए पहली पसंद सिद्धार्थ मल्होत्रा ही थे। क्योंकि दोनों में काफी समानता है।

टॅग्स :सलमान खानसिद्धार्थ मल्होत्राबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!