लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर शेखर सुमन का बड़ा बयान, कहा- अगर की आत्महत्या तो जरूर लिखा होता सुसाइड नोट

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 23, 2020 19:20 IST

एक्टर शेखर सुमन (Shekhar Suman) सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के आत्महत्या मामले को लेकर लगातार ट्वीट कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने एक चौंकाने वाला ट्वीट किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत को लेकर लगातार ट्वीट कर रहे शेखर सुमनमनोज तिवारी ने की सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के आत्महत्या मामले में एक्टर शेखर सुमन (Shekhar Suman) लगातार ट्वीट कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने अपने हालिया ट्वीट में सुशांत के निधन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। 

लगातार ट्वीट कर रहे शेखर

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

शेखर ने ट्वीट कर लिखा, 'अगर सुशांत सिंह जैसे दृढ़ इच्छाशक्ति और बुद्धिमान व्यक्ति ने आत्महत्या की है तो उसने सुसाइड नोट जरूर लिखा होता। बाकी और लोगों की तरह मेरा दिल भी यही कहता है कि जो आंखों से देखा गया, ये इससे ज्यादा है।' बता दें ये पहला मौका नहीं है जब शेखर सुमन सुशांत को लेकर ट्वीट कर रहे हों।

शेखर ने सुशांत को लेकर कई ट्वीट किए हैं। इसमें से एक ट्वीट में शेखर दिवंगत अभिनेता को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा था, 'फिल्म इंडस्ट्री के सारे शेर बनने वाले कायर सुशांत के चाहनेवालों के कहर से चूहे बनकर बिल में घुस गए हैं। मुखौटे गिर गए हैं। पाखंडी लोगों का पर्दाफाश हो चुका है। जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती बिहार और भारत चुप नहीं बैठने वाला। बिहार जिंदाबाद।'

मालूम हो, सुशांत को इंसाफ दिलाने के लिए कई सेलेब्स आगे आ चुके हैं। भाजपा सांसद और भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी भी इनमें से एक हैं। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में सोमवार को सीबीआई जांच की मांग की। तिवारी ने कहा कि छोटे शहरों से आने वालों को हिंदी फिल्म उद्योग में हमेशा भेदभाव का सामना करना पड़ता है।  

मनोज तिवारी ने की सीबीआई जांच की मांग

तिवारी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा, 'मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से आग्रह करता हूं कि सीबीआई जांच की अनुशंसा करें। उन परिस्थितियों की जांच की जानी चाहिए जिनके कारण युवा अभिनेता को आत्महत्या करनी पड़ी।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं अभी किसी का नाम नहीं लूंगा। मैं चाहता हूं कि सही तरीके से जांच होने पर जवाबदेही तय की जाए। हालांकि यह कोई छिपी हुई बात नहीं है कि हमारे जैसे लोग जिनकी जड़े छोटे शहरों में हैं, उन्हें बॉलीवुड में भेदभाव का सामना करना पड़ता है और हमारी सफलता की पीठ पीछे बुराई ही होती है।'

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतमनोज तिवारी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'धृतराष्ट्र' हैं लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की तुलना 'दुर्योधन' से?, मैथिली ठाकुर पर खेसारी लाल यादव बोले- ज्ञान अभी बहुत कम

बॉलीवुड चुस्कीबीजेपी सांसद और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में चोरी, 5.40 लाख रुपये उड़ा ले गया चोर

भारतये जीत है बिहारियों के अरदास की... बिहार के पांडव कमाल हैं, ये 5 दलों का गठबंधन अद्भुत

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?