लाइव न्यूज़ :

शहनाज ने सिद्धार्थ को शादी के लिए मनाने को कहा था, अबू मलिक का खुलासा- दोनों एक-दूसरे को बहुत प्यार करते थे

By अनिल शर्मा | Updated: September 3, 2021 09:18 IST

अबू मलिक ने आगे बताया कि सिद्धार्थ उससे बहुत प्यार करता था। वह कहता था कि अगर एक दिन वो नाराज हो जाती थी, तो उसका दिन खराब हो जाता था। अबू ने बताया कि दो दिन पहले ही उनसे सिद्धार्थ शुक्ला की बात हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धार्थ और शहनाज के बीच बिग बॉस 13 के समाप्त होने के बाद से डेटिंग की अफवाह थीअनु मलिक के भाई अबू ने कहा कि वह दो दिन पहले की तरह सिद्धार्थ के संपर्क में थेशहनाज ने अबू मलिक से सिद्धार्थ को शादी के लिए मनाने को कहा था

मुंबईः सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद उनकी तथाकथित प्रेमिका शहनाज गिल की हालत ठीक नहीं है। इसकी जानकारी खुद शहनाज के पिता ने दी है। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ने अपने संबंधों को कभी सार्वजनिक नहीं किया लेकिन दोनों एक-दूसरे को बहुत प्यार करते थे। ऐसा कहना है बिग बॉस 13 के प्रतिभागी रहे अबू मलिक का।

 संगीतकार अनु मलिक के भाई अबू ने कहा कि वह दो दिन पहले की तरह सिद्धार्थ के संपर्क में थे। सिद्धार्थ का गुरुवार को 40 साल की उम्र में निधन हो गया। अबू मलिक ने एक नए साक्षात्कार में कहा कि सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज गिल से प्यार' करते थे। अबू मलिक ने इस बात का भी जिक्र किया कि सिद्धार्थ उनसे कहा करते थे कि अगर शहनाज अच्छे मूड में नहीं होती है तो उनका दिन बर्बाद हो जाता है।

सिद्धार्थ और शहनाज के बीच बिग बॉस 13 के समाप्त होने के बाद से डेटिंग की अफवाह थी। उनके फैंस उन्हें प्यार से 'सिडनाज' कहकर बुलाते थे। अबू ने ई-टाइम्स से बातचीत में कहा कि शहनाज उनसे सिद्धार्थ को शादी के लिए मनाने को कहा था। उन्होंने कहा, शहनाज ने मुझे 22 मार्च, 2020 को यह बताया था। मुझे लगता है कि यह पहले लॉकडाउन से ठीक एक दिन पहले था।

अबू मलिक ने आगे बताया कि सिद्धार्थ उससे बहुत प्यार करता था। वह कहता था कि अगर एक दिन वो नाराज हो जाती थी, तो उसका दिन खराब हो जाता था। अबू ने बताया कि दो दिन पहले ही उनसे सिद्धार्थ शुक्ला की बात हुई थी। उनके मुताबिक लगभग हर दिन दोनों के बीच बातें होती थी लेकिन पिछले एक महीने से उनसे बात नहीं हो पा रही थी।

बकौल अबू मलिक- मैं उसे फोन करता था और वह फोन उठाता था। उसके एक महीने पहले से उसने मेरे फोन लेना बंद कर दिया था और मैंने उसे कई बार फोन किया था। मैंने अनुमान लगाया कि वह व्यस्त होगा। लेकिन करीब तीन दिन पहले उसने मुझे फोन किया था। और हमारी बात हुई थी।

गौरतलब है कि सिद्धार्थ को गुरुवार सुबह मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल के मुताबिक सिद्धार्थ की मौत घर पर हो गई थी। अभिनेता का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

टॅग्स :सिद्धार्थ शुक्‍लाशहनाज गिलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!