लाइव न्यूज़ :

#MeToo पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, कहा- भाग्यशाली हूं तमाम हरकतों के बाद भी नहीं आया मेरा नाम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 7, 2019 10:17 IST

अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि एक सफल व्यक्ति की बदनामी के पीछे एक औरत का हाथ होता है।

Open in App

 बॉलीवुड में शॉटगन के नाम से पॉपुलर एक्टर और पॉलिटिशियन शत्रुघ्न सिन्हा हमेशा से ही अपने बयानों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में इस बार  मीटू जैसे गंभीर मुद्दे पर उन्होंने अपनी बात रखी है।

हाल ही में वह मुंबई में एक किताब को लॉन्‍च करने पहुंचे जहां उन्‍होंने #MeToo मूवमेंट जुड़ी एक बात कही। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार दिग्गज अभिनेता ने कहा कि एक सफल व्यक्ति की बदनामी के पीछे एक औरत का हाथ होता है। 

उन्होंने बाद में कहा कि वह मीटू का मजाक नहीं बना रहे हैं और उनकी टिप्पणियों को केवल मजाक तक में ही लेना चाहिए। शत्रु ने आगे कहा कि आज #MeToo का समय है और यह कहने में कोई शर्म या संकोच नहीं होना चाहिए कि एक सफल पुरुष की नाकामयाबी या परेशानी के पीछे ज्यादातर महिला होती है।

बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं खुद भाग्यशाली मानता हूं कि आज के टाइम में तमाम हरकतों के बाद भी मेरा नाम मीटू आंदोलन में नहीं आया है। इसलिए मैं अपनी पत्नी की बात सुनता हूं और अक्‍सर उसे कवंच बनाकर साथ ले जाता हूं। ताकि अगर कुछ नहीं भी हो तो भी मैं दिखा सकूं कि मैं खुशी से विवाहित हूं और मेरा जीवन अच्छा चल रहा है। उन्‍होंने कहा कि उनकी पत्नी, पूनम एक 'देवी' हैं और उनके लिए वह सब कुछ हैं। यहां तक कि अगर कोई भी मेरे बारे में कुछ भी कहना चाहता है, तो कृपया ना कहें। 

बता दें, पिछले साल #MeToo अभियान के तहत बॉलीवुड इंडस्‍ट्री के कई अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं पर यौन उत्पीड़न और बलात्कार के आरोप लगे थे। शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि इस अभियान में लगाए गए सभी अरोप सही नहीं हैं। 

टॅग्स :# मी टूशत्रुघ्न सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSonakshi Sinha Sells Apartment In Mumbai: 2020 में 14 करोड़ में खरीदा और 2025 में 61% का मुनाफा के साथ 22.50 करोड़ रुपये में बेचा?, सोनाक्षी सिन्हा की बल्ले-बल्ले

भारतDelhi Assembly Elections 2025: AAP के लिए प्रचार करेंगे TMC नेता शत्रुघ्न सिन्हा

भारतVIDEO: कुमार विश्वास ने सोनाक्षी को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा पर ऐसा क्या कहा जो मच गया सियासी बवाल, कांग्रेस ने की तीखी आलोचना

बॉलीवुड चुस्कीसोनाक्षी सिन्हा ने शेयर की वन मंथ एनिवर्सरी की तस्वीरें, पूल में साथ दिखे सोनाक्षी और जहीर

बॉलीवुड चुस्कीशत्रुघ्न सिन्हा को मिली हॉस्पिटल से छुट्टी, बताई एडमिट होने की वजह

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?