लाइव न्यूज़ :

शत्रुघ्न सिन्हा ने की संजय दत्त के लंग कैंसर से शीघ्र स्वस्थ होने की कामना, ट्वीट कर लिखा- 'फाइटर हैं, विजेता बनकर लौटेंगे'

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 13, 2020 16:59 IST

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे हैं। ऐसे में दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने संजू बाबा को लेकर एक भावुक ट्वीट किया।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स लगातार संजय दत्त के लिए दुआ मांग रहे हैं।शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर संजू बाबा के लिए मांगी दुआ।

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे हैं। ऐसे में हर कोई उनकी सलामती की दुआ कर रहा है। यही नहीं, कई बॉलीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर लगातार संजय दत्त के लिए दुआ मांग रहे हैं। इसी क्रम में दिग्गज एक्टर और नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी गुरुवार को एक दिल को छू लेने वाला ट्वीट किया।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'परेशान करने वाली खबर। संजय दत्त के लिए प्रार्थना करें जो एक फाइटर हैं क्योंकि उनकी पत्नी मान्यता व परिवार का कहना है कि वो विजेता बनकर ही वापस लौटेंगे। आमीन। वह देश के पसंदीदा, अभिनेता, सांसद, सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता, एक सच्चे राष्ट्रवादी, दिवंगत अभिनेता सुनील दत्त के बेटे हैं। मैं आपके सुगम और तेज सुधार के लिए प्रार्थना करता हूं। भगवान भला करे। परिवार को ढेर सारा प्यार।'

वहीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर उनसे मिलने के लिए उनके घर पहुंच गए। बुधवार देर रात की तस्वीरों से साफ पता चलता है कि रणबीर और आलिया संजय दत्त के घर गए थे। संजय दत्त के बांद्रा स्थित घर पर इन दोनों ही कलाकारों को स्पॉट किया गया। आलिया-रणबीर दोनों एक साथ एक ही गाड़ी से पहुंचे, जहां उन्होंने उनका हालचाल लिया। रात 1.30 बजे दोनों मुलाकात कर उनके घर से बाहर निकले। 

बता दें, हाल ही में एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने संजय दत्त को फाइटर बताते हुए सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी। यह तस्वीर उनकी और संजय दत्त की फिल्म दौड़ की है। तस्वीर को शेयर करते हुए उर्मिला मातोंडकर ने लिखा- 'संजय दत्त के बारे में सुनकर हैरान हूं, उन्हें लंग कैंसर होने की खबर मिली। लेकिन वह एक फाइटर हैं, उन्होंने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है और वह इस कठिन दौर को खत्म कर देंगे। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।'

टॅग्स :संजय दत्तशत्रुघ्न सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

भारतकोई हमें बंगाली बाबू, कोई बिहारी बाबू कहता?, TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- मैं हिंदुस्तानी बाबू हूं, वीडियो

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार