प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रविवार ने को हाउडी मोदी कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया है। उस वक्त स्टेडियम में मौजूद करीब साठ हजार लोगों ने दोनों को जमकर स्वागत किया। ट्रंप में ऐसे में भारत और मोदी सरकार की खूब तारीफ भी की। साथ ही भारत और अमेरिका को अच्छा दोस्त बताया है।मोदी ने विकास का नारा दिया और आतंकवाद पर करार प्रहार किया। ऐसे में अब दोनों नेताओं की हर कोई तारीफ कर रहा है। इस लिस्ट में एक्टर और नेता शत्रुघ्न सिन्हा भी शामिल हो गए हैं।
शत्रुघ्न ट्वीट करते हुए पीएम मोदी पर फिदा नजर आए हैं। शत्रु ने ट्वीट करके पीएम मोदी के कार्यक्रम की जमकर तारीफ की है। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम की शुत्रघ्न के ट्वीट पर लोग भी जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।
शत्रुघ्न ने ट्वीट करके माना है कि मोदी के इस कार्यक्रम के जरिए दोनों देशो की दोस्ती बढ़ावा दे रहे हैं। मोदी ने भी कार्यक्रम में भी कुछ इसी तरह के संकेत भी दिए हैं।
वहीं शत्रुघ्न ने ट्वीट करके लिखा है कि भारतीय-अमेरिकी दोस्ती शुरू करने का क्या शानदार तरीका है। यह समारोह दो राष्ट्रों और महान नेताओं की मजबूत दोस्ती का भी गवाह बनेगा। यह सब बहुत शानदार है। इस समारोह के जरिए दो देशों के नाम, काम, भविष्य, व्यापार, आंतरिक समझ और सहयोग विकसित होंगे।
शत्रुघ्न के ट्वीट में अमित शाह का जिक्र किया है। शत्रु ने लिखा है कि यहां हमारे गृह मंत्री अमित शाह का जिक्र करना भी जरूरी है, जिन्होंने इसे परफेक्ट बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। कुल मिलाकर यह शाम काफी शानदार रही।