लाइव न्यूज़ :

झारखंड नतीजों के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने PM Modi पर साधा निशाना, कहा- फिर ना कहना होशियार नहीं...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 24, 2019 16:19 IST

झारखंड में बीजेपी की हार के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट करके बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। शत्रुघ्न सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।

Open in App

झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है।यहां कांग्रेस-जेएमएस-राजद महागठबंधन के स्पष्ट हासिल किया है। महाराष्ट्र के बाद झारखंड में कांग्रेस की जीत को लेकर एक्टर और नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। 

झारखंड में बीजेपी की हार के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट करके बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। शत्रुघ्न सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ट्विटर पर लिखा है कि सर चीजें अब आपके लिए काफी मुश्किल हो रही हैं, और ये अब साफ देखा जा सकता है। सर हरियाणा में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने के बाद महाराष्ट्र में विपक्ष के एक होने से सत्ता आपके पैरों के नीचे से खिसक गई।

शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे लिखा है कि और ऐसा निश्चित रूप से , भारत के असली चाणक्य शरद पवार के नेतृत्वकी वजह से सबसे योग्य पिता के सबसे योग्य पुत्र उद्धव ठाकरे  के कारण हुआ, ईवीएम और आपकी सभी चालों के बाद अब झारखंड की बारी। एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे लिखा,  "और हां, गलत प्रचार प्रसार, CAB, CAA और NRC की वजह से अराजकता फैल गई। मैंने आपको नहीं बताया सर, 'फिर ना कहना होशियार ना किया, खबरदार ना किया। शत्रुघ्न सिन्हा के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं । लोग इस ट्वीट पर खूब  अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैंय़ वहीं, बता दें, झारखंड चुनाव में जीत हासिल करने के बाद झामुमो नेता हेमंत सोरेन  27 दिसंबर को शपथ लेंगे।

टॅग्स :शत्रुघ्न सिन्हानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?