लाइव न्यूज़ :

शार्पशूटर करने वाला था सलमान खान की हत्या, पुलिस ने लॉरेन्‍स बिश्‍नोई गैंग के सदस्य को किया गिरफ्तार

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 19, 2020 18:10 IST

लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के सदस्य को फरीदाबाद पुलिस ने एक हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वो सलमान खान की हत्या का प्लान बना रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देशार्पशूटर ने पुलिस को बताया कि वह सलमान को जान से मारने के लिए उनके मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट की जांच-पड़ताल भी कर चुका हैशार्पशूटर लॉरेन्स बिश्नोई गैंग का सदस्य है

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अक्सर ही चर्चा का विषय बने रहते हैं। इन दिनों सलमान टीवी रियलिटी शो बिग बॉस को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि, इस बार मामला कुछ दूसरा है। खबरों की मानें तो शार्पशूटर लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के एक सदस्य को फरीदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जोकि सलमान खान को मारने की फ़िराक में था। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने उसे हत्या मामले में दबोचा था, जहां पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसका अगला टारगेट सलमान खान थे। पूछताछ के दौरान उनसे ये भी बताया कि जनवरी में वो मुंबई गया था। यहां वो दो दिन रुका था और उसने सलमान को जान से मारने के लिए उनके मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट की जांच-पड़ताल भी की थी। बताया जा रहा है कि सलमान को मारने के लिए जून 2018 में ही रेकी पूरी हो चुकी थी।

बता दें, सलमान खान हिरण मामले को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहते थे। उनके खिलाफ बिश्नोई समुदाय ने मामला दर्ज कराया था। दरअसल, दो काले हिरणों को मारने के मामले में सलमान का नाम सामने आया था। काले हिरण में बिश्नोई समुदाय काफी श्रद्धा रखता है, जिसके कारण ये मामला कोर्ट तक पहुंचा था। यही कारण है कि बिश्नोई समुदाय सलमान के लिए अपने मन में बैर रखे हुए है। लॉरेन्स बिश्नोई बिश्नोई समुदाय का ही सदस्य है।

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!