लाइव न्यूज़ :

अब फिल्म नहीं चली तो बॉलीवुड छोड़ गांव में खेती करूंगा, इस बड़े एक्टर ने लिया अहम फैसला

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 13, 2020 16:12 IST

शरमन जोशी कहते हैं कि अब अगर उनकी अगली फिल्म बबलू बैचलर और उसके बाद की रिलीज़ होने वाली फिल्म नहीं चली तो वह गांव चले जाएंगे और खेती करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे3 इडियट्स जैसी एक से एक नायाब फिल्में पर्दे पर पेश करने वाले शरमन जोशी को भला कौन नहीं जानता है। शरमन जोशी ने अपने अब तक के करियर में अलग अलग तरह के रोल प्ले किए हैं।

'गॉड मदर', 'लज्जा', 'स्टाइल', 'गोलमाल', 'रंग दे बसंती' और '3 इडियट्स' जैसी एक से एक नायाब फिल्में पर्दे पर पेश करने वाले शरमन जोशी को भला कौन नहीं जानता है। शरमन जोशी ने अपने अब तक के करियर में अलग अलग तरह के रोल प्ले किए हैं। पिछले कुछ सालों में शरमन की लीड रोल में जो भी फिल्में पर्दे पर रिलीज हुई हैं वो कोई खास सफलता नहीं पा पाई हैं। ऐसे में शरमन अब एक नई फिल्म बबलू बैचलर लेकर आ रहे हैं।

अपनी इस नई फिल्म के प्रमोशन में भी शरमन इन दिनों जमकर बिजी चल रहे हैं। ऐसे में नवभारतटाइम्स डॉट कॉम से शरमन ने हाल ही में बात की है और बहुत अहम राज खोले हैं। शरमन ने बात करते हुए कुछ ऐसी बातें की हैं जिनको सुनकर फैंस हैरान रह जाएंगे।

शरमन ने बात करते हुए कहा है कि अगर उनकी ये फिल्म नहीं चली तो वह बॉलीवुड छोड़कर अपने गांव में शिफ्ट हो जाएंगे और खेती करेंगें। मिशन मंगल की रिलीज से पहले भी वह  गांव जाकर खेती-बाड़ी करने का मन बना चुके थे, लेकिन 'मिशन मंगल' सफल हो गई और फिलहाल उन्होंने गांव शिफ्ट होने के प्लान को टाल दिया है।

इंटरव्यू के दौरान शरमन से सवाल किया गया था कि शरमन से सवाल किया गया था कि आप एक बेहतरीन एक्टर हैं और आप की फिल्मों को पसंद भी खूब किया गया लेकिन कुछ समय से आपकी फिल्में कमाल नहीं कर पा रही हैं, आपको क्या लगता है चूक कहां हो रही है?  इस पर एक्टर ने कहा था कि जब मेरी कोई भी फिल्म नहीं चलती  है को मन करता है कि अपने गांव वापस लौट जाऊं, लगता वहीं गांव में अपना बसेरा रेडी रखूं, सपरिवार छोटी सी प्यारी सी जिंदगी व्यतीत करूं, गांव में खेती-बाड़ी करूं और कभी-कभार गांव वालों के मनोरंजन के लिए वहीं नाटक करूं और अपने अंदर जो आर्टिस्ट है, उसका भड़ास निकालूं।' 

टॅग्स :शरमन जोशीबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!