लाइव न्यूज़ :

शरमन जोशी के साथ किसिंग सीन देने पर एक्ट्रेस आशा नेगी का रिएक्शन आया सामने, कही ये बड़ी बात

By अमित कुमार | Updated: May 7, 2020 21:00 IST

शरमन जोशी और आशा नेगी नई वेब सीरीज 'बारिश 2' लेकर आए हैं। यह बारिश का दूसरा सीजन है। बारिश को फैंस से भरपूर प्यार मिला था।

Open in App
ठळक मुद्दे6 मई से ऑल्ट बालाजी और जी 5 पर स्ट्रीम हो रहे इस वेब सीरीज में दोनों ही कलाकारों के बीच किसिंग सीन भी फिल्माया गया है।इस किसिंग सीन को लेकर पहली बार एक्ट्रेस आशा नेगी ने अपनी बात सामने रखी है।

शरमन जोशी और आशा नेगी की वेब सीरीज 'बारिश' को लोगों से खूब सारा प्यार मिला था। यही वजह है कि इसका दूसरा सीजन भी रिलीज किया गया। 6 मई से ऑल्ट बालाजी और जी  5 पर स्ट्रीम हो रहे इस वेब सीरीज में दोनों ही कलाकारों के बीच किसिंग सीन भी फिल्माया गया है। इस किसिंग सीन को लेकर पहली बार एक्ट्रेस आशा नेगी ने अपनी बात सामने रखी है। 

एक इंटरव्यू के दौरान आशा नेगी और शरमन ने वेब सीरीज में दिए अपने किसिंग सीन को लेकर बात की। यह पहली दफा है जब आशा नेगी ने ऑन स्क्रीन इस तरह का सीन दिया हो। आशा नेगी ने कहा, 'इस सीरीज में किसिंग सीन को लेकर मैं बहुत नर्वस थी। यह मेरा पहला किसिंग सीन था, ऐसे में कफर्टेबल फील नहीं कर पा रही थी और मुझे डर भी लग रहा था।'

उन्होंने आगे बताया, 'ऐसे में नंदिता मेहरा और शरमन जोशी ने मुझे कंफर्टेबल किया। और इसके बाद हमने इस सीन को पूरा किया।' वहीं शरमन जोशी इसे लेकर कहा कि प्रिया बनर्जी ने आशा को इस सीन को करने में काफी मदद की। प्रिया बनर्जी की वजह से हम इस सीन को अच्छी तरीके से कर पाए। आशा को नॉर्मल करने में उन्होंने बहुत ज्यादा मदद की।'

शरमन ने आगे कहा, 'ऐसे सीन को करते समय मैं अक्सर सोता करता था कि मैं ऐसा क्या करू कि सीन भी हो जाए और मेरी को-एक्ट्रेस कंफर्टेबल भी रहें। लेकिन ज्यादातर एक्ट्रेस मुझे ऐसी मिली जो पहले से इस तरह का सीन कर चुकी थी और वह कंफर्टेबल होती थी, लेकिन आशा का केस बिल्कुल अलग था।'

टॅग्स :शरमन जोशीबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!