लाइव न्यूज़ :

रणधीर कपूर, अमिताभ बच्चन ने 'सेक्सी' नाम दिया था, बोले शरत सक्सेना- सलमान ने सेक्सी सर कर दिया

By अनिल शर्मा | Updated: August 19, 2021 13:27 IST

शरत सक्सेना ने खुलासा किया पुराने लोगों में, जिस आदमी के साथ काम करने में उन्हें सबसे ज्यादा मजा आया, वह थे विनोद खन्ना। शरत के मुताबिक विनोद खन्ना उन्हें सबसे ज्यादा सम्मान देते थे।

Open in App
ठळक मुद्दे जिन अभिनेताओं के साथ किया, सबके साथ अच्छी बॉन्डिंग रहीः शरत सक्सेनाशरत ने यह भी बताया कि रणधीर कपूर ने उनको सेक्सी नाम दिया था विनोद खन्ना के साथ काम करने में सबसे ज्यादा मजा आता थाः शरत सक्सेना

बॉलीवुड अभिनेता शरत सक्सेना ने हाल के दिनों में करियर से जुड़े कई अनुभव साझा किए जिसको लेकर वे चर्चा में बने हुए हैं। इंडस्ट्री में बूढ़े अभिनेताओं की कम पूछ सहित कई बातों का खुलासा किया था। इस बीच अभिनेता ने बड़े सितारों संग काम करने का अपना अनुभव साझा किया है।

बॉलीवुड हंगाम से बातचीत में शरत सक्सेना ने कहा कि जिन अभिनेताओं के साथ किया, सबके साथ अच्छी बॉन्डिंग रही। शरत ने कहा कि शुरुआत रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन से हुई। इसके साथ ही शरत ने यह भी बताया कि रणधीर कपूर ने उनको सेक्सी नाम दिया था और ऐसा वह उनके (शरत) के सरनेम के कारण करते थे।

शरत ने कहा कि फिर अमिताभ बच्चन भी मुझे 'सेक्सी' कहने लगे। सलमान खान ने इस दलकर 'सेक्सी सर' कर दिया! शरत ने आगे कहा कि मेरे पिताजी को भी लोग 'सेक्सी' बोले! इसलिए मेरे इन लोगों के साथ बहुत अच्छे संबंध थे। मैंने महेश भट्ट की फिल्म नया दौर (1978) में काम किया जिसमें चिंटू (ऋषि कपूर) हीरो थे।

 जितने भी हमारे हीरो हैं, वो मूल रूप से अच्छे लोग हैंः शरत

बकौल शरत- मैंने सलमान खान के साथ कई फिल्में की हैं। उनके साथ भी अच्छी पहचान हो गई है। शाहरुख खान के साथ केवल 1 या 2 फिल्में की हैं। आमिर खान के साथ भी 2-3 फिल्में की है। इन लोगों के साथ काम करना भी बहुत अच्छा रहा है। अभिनेता ने आगे कहा कि जितने भी हमारे हीरो हैं, वो मूल रूप से अच्छे लोग हैं। वे मेहनती हैं और उनमें जरा भी अहंकार नहीं है। वे बिल्कुल आपके और मेरे जैसे हैं।

शरत सक्सेना ने खुलासा किया पुराने लोगों में, जिस आदमी के साथ काम करने में उन्हें सबसे ज्यादा मजा आया, वह थे विनोद खन्ना। शरत के मुताबिक विनोद खन्ना उन्हें सबसे ज्यादा सम्मान देते थे। उन्होंने कहा कि यह अविश्वसनीय था कि वह कितने अच्छे इंसान थे। इतने प्यारे सज्जन द वो। मैं उसके सामने कोई नहीं था। मैंने आखिरी बार उनके साथ दीवानापन (2001) में काम किया था जिसमें मैं उनका चमचा बना था।

अपना शूट खत्म करने के बाद विनोद खन्ना हमारा इंतजार किया करते थेः शरत

शरत ने बताया कि अपना शूट खत्म करने के बाद विनोद खन्ना वैनिटी वैन में इंतजार किया करते थे। बकौल शरत- अपनी शूटिंग के बाद, वह वैनिटी वैन में हमारी शूटिंग खत्म होने का इंतजार करते थे। जब काम खत्म होता तो वे कुछ देर हमारे साथ बैठते और उसके बाद ही जाते। बाद में वे सांसद बने। फिर भी वह मुझे कभी-कभार फोन करते थे। वह मुझसे पूछते, शरत, तुम कभी फोन क्यों नहीं करते?। मैं जवाब देता, आप स्टार है, आप इतने बड़े आदमी है। हम क्या फोन करें? जिसपर विनोद खन्ना कहते- अरे नहीं यार, ऐसी बातें मत करो" जैसा हुआ करता था। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे महान व्यक्ति का इस तरह निधन हो गया। आज भी दुख होता है।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनसलमान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!