लाइव न्यूज़ :

'इंडस्ट्री में बूढ़ा दिखना गुनाह है, इसलिए पार्टी के बजाय...' एक्टर शरत सक्सेना का छलका दर्द

By अनिल शर्मा | Updated: July 1, 2021 13:07 IST

अपने एक हालिया इंटरव्यू में शरत ने कहा है कि जैसे ही आप बूढ़े होते हैं आपको इंडस्ट्री से बाहर फेंक दिया जाता है। शरत ने कहा कि दुनिया का यह सबसे कठिन काम है कि आपको हर रोज सख्त और जवान दिखना है। और ऐसा एक दिन नहीं बल्कि 365 दिन करना पड़ता है जो सामान्य नहीं है। 

Open in App
ठळक मुद्देशरत सक्सेना ने कहा बूढ़ा दिखना फिल्म इंडस्ट्री में गुनाह होता है71 साल की उम्र में भी उन्हें 45 का दिखना होता हैवह हर रोज बिना गैप किए वर्कआउट करते हैं

इस बात को कई एक्टर स्वीकार कर चुके हैं कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में बूढ़े एक्टर की पूछ कम हो जाती है। उसे या तो पिता का रोल ऑफर होता है फिर किसी छोटे से रोल में उनके किरदार को सिमट दिया जाता है। विद्या बालन स्टारर फिल्म शेरनी के एक्टर शरत सक्सेना (Sharat Saxena) का भी मानना है कि इस इंडस्ट्री में बूढ़ा दिखना एक गुनाह है। 

इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में शरत ने कहा है कि जैसे ही आप बूढ़े होते हैं आपको इंडस्ट्री से बाहर फेंक दिया जाता है। शरत ने कहा कि दुनिया का यह सबसे कठिन काम है कि आपको हर रोज सख्त और जवान दिखना है। और ऐसा एक दिन नहीं बल्कि 365 दिन करना पड़ता है जो सामान्य नहीं है। 

हिंदी फिल्म स्टार को पूरे साल फिट दिखना होता है

शरत ने कहा आपको दूसरे प्रोफेशन में ब्रेक मिलता है। उदाहरण के लिए, एक एथलीट को दो महीने के लिए तैयारी करनी होती है। वह एक प्रतियोगिता में भाग लेता है, घर वापस आता है, आराम करता है और वजन बढ़ाता है। लेकिन एक हिंदी फिल्म स्टार को पूरे साल फिट दिखना और फिट रहना होता है। उसे हर दिन वर्कआउट करना पड़ता है, और हर दिन पार्टी भी करनी पड़ती है। उसे बने रहने के लिए हररोज कुछ करना पड़ता है।

मैं हर दिन वर्कआउट करता हूं

अपने बारे में बात करते हुए शरत ने आगे कहा कि मैं वही काम करता हूं।  मैं हर दिन वर्कआउट कर रहा हूं। हां, लेकिन मैं पार्टी नहीं करता। 71 साल के हो चुके शरत ने ये भी कहा कि इस उम्र में भी उन्हें 45 के दिखने के लिए रोज कुछ करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बिना किसी दिन नागा किए वह रोज वर्कआउट करते हैं। शरत के मुताबिक अगर आप जैसे ही बूढ़े दिखने लगते हैं, आपको फिल्म इंडस्ट्री से बाहर कर दिया जाता है। यह युवाओं का उद्योग है। सभी को युवा होना है। आप बूढ़े हैं या नहीं, कोई फर्क नहीं पड़ता। शरत ने कहा कि यहां बूढ़ा होना गुनाह है। 

टॅग्स :विद्या बालनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!