लाइव न्यूज़ :

शमिता शेट्टी का दुख: इंडस्ट्री में 25 साल काम करने पर भी लोग शिल्पा शेट्टी की बहन के नाम से जानते हैं

By अनिल शर्मा | Updated: August 17, 2021 10:12 IST

शमिता शेट्टी ने कहा कि लोग मुझे आज भी शिल्पा शेट्टी की बहन के रूप में पहचानते हैं...शिल्पा की परछाई मेरे लिए सुरक्षा कवच की तरह है।

Open in App
ठळक मुद्देशमिता शेट्टी ने कहा, मैंने इंडस्ट्री में 20-25 वर्षों की बहुत कठिन यात्रा की हैलोग मुझे शिल्पा की बहन शमिता शेट्टी के नाम से जानते हैंः शमिता शमिता ने कहा कि मैं भाग्यशाली हूं कि मेरे पास शिल्पा शेट्टी का शेडो है

शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी इन दिनों 'बिग बॉस ओटीटी' में बतौर प्रतिभागी नजर आ रही हैं। शमिता शेट्टी बिग बॉस में हिस्सा लेने को लेकर भी ट्रोल हो चुकी हैं। शमिता शेट्टी ने इस बीच कहा है कि बॉलीवुड में उनका सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। 20 साल काम करने के बाद भी लोग उन्हें शिल्पा शेट्टी की बहन के रूप में ही जानते हैं।

अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने एक एपिसोड में शो के होस्ट करण जौहर से कहा, मैंने इंडस्ट्री में 20-25 वर्षों की बहुत कठिन यात्रा की है। एक व्यक्ति के तौर पर मैं अधिक कॉन्फीडेंट हूं। लोग मुझे शिल्पा की बहन शमिता शेट्टी के नाम से जानते हैं। यह एक सुरक्षात्मक छाया है। मैं भाग्यशाली हूं कि मेरे पास शिल्पा शेट्टी का शेडो है, लेकिन लोग असली में मुझे नहीं जानते हैं। लोग मुझे आज भी शिल्पा शेट्टी की बहन के रूप में पहचानते हैं।

वहीं बिग बॉस के घर में भी शमिता का काफी मजाक उड़ाया जा रहा है। मूस जटाना ने भी शिल्पा को लेकर शमिता का मजाक उड़ाया। सोशल मीडिया पर मूस जटाना की एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में मूस जटाना कह रही हैं, मैंने सुना है था कि शमिता शेट्टी ने अपनी बहन की शादी की वजह से बिग बॉस का घर छोड़ा था। अब अपनी बहन के तलाक की वजह से ही शमिता शेट्टी दोबारा इस घर में आ गई है।

गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी का पूरा परिवार इन दिनों मुश्किलों का सामना कर रहा है। शिल्पा शेट्टी केपति राज कुंद्रा अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में जेल में बंद हैं। वहीं शिल्पा शेट्टी और उनकी मां पर भी धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं जिसको लेकर यूपी पुलिस नोटिस जारी करने उनके घर पहुंची थी। वहीं शमिता शेट्टी को भी यह कहते हुए ट्रोल किया गया कि वह जीजू के पैसों पर ऐश करती है।

 

 

टॅग्स :शिल्पा शेट्टीबॉलीवुड गॉसिपराज कुंद्रा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!