लाइव न्यूज़ :

'हमेशा आपके साथ हूं'. राज कुंद्रा मामले में शिल्पा के बयान पर बोलीं शमिता शेट्टी, इस अभिनेता का भी मिला समर्थन

By अनिल शर्मा | Updated: August 3, 2021 12:52 IST

इससे पहले फिल्ममेकर हंसल मेहता ने शिल्पा को अपना समर्थन दिया था। साथ ही मामले में बॉलीवुड की चुप्पी पर कई सवाल खड़े किए थे।फिल्ममेकर ने कहा था कि अगर आप शिल्पा शेट्टी के साथ खड़े नहीं हो सकते हैं तो कम से कम उन्हें अकेला छोड़ दीजिए...

Open in App
ठळक मुद्दे शमिता ने शिल्पा का समर्थन करते हुए लिखा है कि लव यू माय मुनकी, हमेशा आपके साथ हूं शिल्पा का समर्थन करने हुए आर माधवन ने लिखा है कि आप सबसे मजबूत लोगों में से एक हैंइससे पहले फिल्ममेकर हंसल मेहता ने शिल्पा को अपना समर्थन दिया था

मुंबईः अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इन दिनों पति राज कुंद्री की पोर्नोग्राफी मामले में हुई गिरफ्तारी की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। राज कुंद्रा मामले में बार-बार अपने नाम आने से शिल्पा शेट्टी काफी परेशान हो चुकी हैं। यही कारण है कि बीते दिनों शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर बयान जारी कर लोगों से उनके प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की। साथ ही मीडिया ट्रायल रोकने की बात कही।

इस बीच शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी ने अभिनेत्री के बुरे वक्त में उनके साथ होने की बात कही है। शमिता ने शिल्पा के बयान का समर्थन किया है। शमिता ने शिल्पा द्वारा जारी बयान पर कमेंट करते हुए लिखा है कि लव यू माय मुनकी और (मैं) हर परिस्थिति में हमेशा आपके साथ हूं। इससे पहले भी शमिता ने इंस्टाग्राम पर शिल्पा के साथ खड़े होने की बात कही थी। शमिता ने शिल्पा के बयान को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में भी शेयर किया है।

उधर, अभिनेता आर माधवन (R Madhvan) ने भी शिल्पा का समर्थन करने हुए लिखा है कि आप सबसे मजबूत लोगों में से एक हैं, जिन्हें मैं जानता हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि आप इस चुनौती को भी शान और गरिमा से पार कर लेंगी। माधवन ने आगे लिखा कि हमारी दुआएं हमेशा आपके और आपके परिवार के साथ हैं। 

वहीं इससे पहले फिल्ममेकर हंसल मेहता ने शिल्पा को अपना समर्थन दिया था। साथ ही मामले में बॉलीवुड की चुप्पी पर कई सवाल खड़े किए थे।फिल्ममेकर ने कहा था कि अगर आप शिल्पा शेट्टी के साथ खड़े नहीं हो सकते हैं तो कम से कम उन्हें अकेला छोड़ दीजिए और कानून को फैसला करने दीजिए? उन्हें गरिमा और प्राइवेसी के साथ रहने दीजिए। मेहता ने आगे कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो लोग पब्लिक पर्सनालिटीज हैं उन्हें अपना बचाव करने के लिए छोड़ दिया जाता है और न्याय मिलने से पहले ही उन्हें दोषी घोषित कर दिया जाता है।

 

टॅग्स :शिल्पा शेट्टीराज कुंद्राबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!